हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कैसे बिना एक्सरसाइज के 3 हफ्तों में कम करें वजन? R.Madhvan ने बताई ट्रिक

R.Madhavan Weight Loss Tips: मशहूर बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन ने फैंस के साथ शेयर किया अपना फिटनेस सीक्रेट। ये ट्रिक उन लोगों के लिए बड़ी फायदेमंद है, जो बिना किसी मेहनत और डाइटिंग के अपना वजन कम करना चाहते हैं।

विज्ञापन
photo credit-instagram

R.Madhavan Weight Loss Tips: फैट से फिट होना है तो उसके लिए आपको मेहनत करनी पड़ती है। मगर कुछ लोगों को एक्सरसाइज करने में बड़ा आलस आता है। बॉलीवुड एक्टर आर माधवन ने हाल ही में अपनी फिटनेस के बारे में एक दिलचस्प राज खोला है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया कि अगर कोई इंसान 21 दिनों तक सही और बैलेंस्ड रुटीन फॉलो करे, तो आपको काफी फर्क नजर आ सकता है। एक्टर ने यह भी कहा कि उनकी फिटनेस का राज सिर्फ डाइट और एक्सरसाइज में सही नियमों का पालन और एक्सरसाइज करना है। आइए जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट के बारे में।

ये है एक्टर का सीक्रेट

फेमस एक्टर बताते हैं कि उन्होंने वजन कैसे घटाया और फिट रहने के लिए उन्होंने 21 दिनों तक क्या किया। दरअसल, एक्टर ने इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से वजन कम किया है। इसके लिए उन्होंने कोई वर्कआउट नहीं किया है। एक्टर ने 3 हफ्तों के लिए सही भोजन और खाने का सही समय वाली योजना को रोजाना फॉलो किया।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Fat To Fit होना सिंपल

इसके लिए एक्टर ने कहा है कि वे अपना आखिरी मील शाम 7 बजे से पहले-पहले ही खा लेते हैं। उनका खाना प्रोटीन और फैट फ्री होता है। वह सुबह के समय रोजाना वॉक करते हैं और दिन में पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते हैं। इसके साथ-साथ वह अपनी नींद भी पूरी करते हैं। वेट मैनेजमेंट के लिए 7-8 घंटे की नींद बेहद जरूरी है। वह अगले दिन सुबह 10 बजे से पहले कुछ नहीं खाते हैं। इसके अनुसार, आपकी फास्टिंग 15 से 16 घंटे की हो जाती है। साथ ही, एक्टर बताते हैं कि हमें अपने भोजन को सही से चबा-चबाकर खाना चाहिए।

Intermittent Fasting के फायदे

  • इस प्रकार की फास्टिंग से वेट लॉस होता है।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग से ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है।
  • हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है।
  • मेंटल हेल्थ को बढ़ावा मिलता है।
  • आप एनर्जी से भरपूर रहते हैं।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola