Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

प्रपोज डे पर दिल जीत लेगा यह ‘हार्ट शेप्ड’ ब्रेकफास्ट, पार्टनर को सुबह दें एक खास सरप्राइज

क्या आप भी इस प्रपोज डे के मौके पर अपने पार्टनर को नाश्ते में कुछ खास और अलग खिलाना चाहते हैं? आइए जानते हैं एक खास हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट रेसिपी के बारे में जो आपके पार्टनर को खुश कर देगा.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Feb 8, 2026 08:43
Propose Day Breakfast Ideas
कैसे बनाएं हार्ट शेप्ड नाश्ता? (Image-AI)

वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन यानी प्रपोज डे आ चुका है! यह वह दिन है जब आप अपने दिल की बात जुबां पर लाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है? अगर आप अपने पार्टनर को कुछ अलग अंदाज में प्रपोज करना चाहते हैं, तो भारी-भरकम तोहफों के बजाय अपने हाथों से बना एक प्यारा सा हार्ट शेप्ड ब्रेकफास्ट तैयार करें. सुबह जब आप उनके सामने प्यार से सजा यह नाश्ता पेश करेंगे, तो इसे देखकर उन्हें बहुत अच्छा फील होगा और पूरा दिन वह खुश रहेगी/रहेगा. आइए जानते हैं कैसे बनाएं प्रपोज डे स्पेशल ‘हार्ट टोस्ट और एग.

यह भी पढ़ें: क्या आपकी धड़कनें भी अचानक रुक जाती हैं? इसे मामूली न समझें, हो सकती है यह गंभीर बीमारी!

---विज्ञापन---

रेसिपी के लिए इन चीजों की जरूरत

इस स्पेशल ब्रेकफास्ट को बनाने के लिए आपको बहुत कम जरूरत होगी:

---विज्ञापन---
  • 2-4 (व्हाइट या ब्राउन अपनी पसंद अनुसार) ब्रेड स्लाइस
  • अंडे 2
  • सेंकने के लिए मक्खन या घी 1 बड़ा चम्मच
  • नमक और काली मिर्च स्वादानुसार.
  • स्वाद बढ़ाने के लिए चिली फ्लेक्स और ऑरिगेनो भी डाला जा सकता है.
  • हार्ट शेप कुकी कटर (अगर न हो तो चाकू का इस्तेमाल करें).

कैसे बनाएं ये स्पेशल नाश्ता?

  • सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें और कुकी कटर की मदद से उसके बीचों-बीच एक दिल (Heart) के आकार का टुकड़ा काटकर निकाल लें.
  • काटने के लिए अगर आपके पास कुकी कटर नहीं है, तो आप चाकू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • एक नॉन-स्टिक पैन गरम करें और उसमें थोड़ा मक्खन या घी डालें.
  • अब ब्रेड स्लाइस को पैन पर रखें और उसे हल्का सुनहरा होने तक सेकें.
  • अब ब्रेड के बीच वाले खाली हिस्से (दिल वाले आकार) में अच्छे से एक अंडा फोड़कर डालें. आंच को धीमा रखें.
  • ऊपर से हल्का नमक, काली मिर्च और चिली फ्लेक्स छिड़कें.
  • इसे तब तक पकने दें जब तक अंडा अच्छे से सेट न हो जाए.
  • जब अंडा पक जाए, तो उसे प्लेट में निकालें और अपने पार्टनर को गरमा-गरम चाय या कॉफी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Propose Day 2026: आज है प्रपोज डे, जानिए वैलेंटाइन वीक का यह दूसरा दिन क्यों है खास

First published on: Feb 08, 2026 08:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.