Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

प्लास्टिक या लोहे वाला कूलर? गर्मियों में कौन देगा सबसे ज्यादा ठंडक, खरीदने से पहले जान लें आपके लिए कौन बेस्ट

Cooler For Summer: गर्मी के शुरू होते ही, मार्केट में लोग कूलर व एसी खरीदने पहुंच जाते हैं, ताकि कम कीमत में अच्छी खरीदारी हो जाए. हालांकि, कूलर खरीदते वक्त एक सवाल अक्सर परेशान करता है कि घर के लिए प्लास्टिक का कूलर खरीदा जाए या लोहे का? आइए जानते हैं कौन ज्यादा ठंडक देता है और अपके लिए बेस्ट च्वाइस क्या हो सकती है.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 15, 2026 10:44
Plastic Cooler Vs Iron Cooler
गर्मी में कौन सा कूलर खरीदें प्लास्टिक का या फिर लोहे का?

Plastic Cooler vs Iron Cooler: सर्दियां अब अपनी आखिरी पड़ाव पर है और देश के कई हिस्सों में तेज गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है. गर्मी का मौसम आते ही, कई लोग एसी(AC) खरीदने के लिए निकल पाड़ते हैं, ताकि कम कीमत में अच्छा मॉडल मिल जाए, लेकिन जिन लोगों के बजट में एसी नहीं होता, वह कूलर (Air Cooler)की तरफ जाते हैं. हालांकि, कूलर भी एसी से कम नहीं होता और गर्मी में ठंडक देने में बहुत मदद करता है. पिछले साल देखा गया कि मार्केट में कूलर के डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई थी कि 3-5 हजार रुपये में बिकने वाला कूलर 20 से 30 हजार में बिक रहा था. ऐसे में, सीजन की शुरुआत में ही कूलर खरीदना स्मार्ट च्वाइस होती है. लेकिन सवाल उठता है कि प्लास्टिक का कूलर (Plastic Air Cooler) अच्छा होता है या लोहे (Iron/ Metal Air Cooler) का? आइए जानते हैं कौन ज्यादा ठंडक देता है.

यह भी पढ़ें: अपना नया जैसा कैसे रखें? यहां जानें देखभाल करने के 5 आसान तरीके

---विज्ञापन---

प्लास्टिक कूलर: हल्का, स्टाइलिश और कम मेंटेनेंस

आजकल शहरों में प्लास्टिक बॉडी वाले कूलर काफी पसंद किए जा रहे हैं. इनका डिजाइन मॉडर्न होता है और हल्का वजन होने की वजह से इन्हें आसानी से एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा सकता है. साथ ही इनमें जंग लगने का खतरा नहीं होता, जिससे इनकी लाइफ भी लंबी चलती है.

---विज्ञापन---

प्लास्टिक कूलर (Plastic Air Cooler) के फायदे:

  • हल्का वजन और आसानी से मूव करने योग्य.
  • जंग नहीं लगता, इसलिए टिकाऊ.
  • दिखने में मॉडर्न और आकर्षक डिजाइन.
  • कम आवाज में काम करते हैं.
  • साफ करना और मेंटेन करना आसान.
  • बिजली की खपत मॉडल के अनुसार कम हो सकती है.
  • अगर आप फ्लैट या छोटे घर में रहते हैं और कम मेंटेनेंस वाला कूलर चाहते हैं, तो प्लास्टिक कूलर आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है.

लोहे का कूलर: तेज हवा और ज्यादा ठंडक के लिए बेस्ट

दूसरी तरफ लोहे के कूलर (Iron/ Metal Air Cooler) अपनी ताकत और तेज कूलिंग के लिए जाने जाते हैं. ये आमतौर पर बड़े कमरों, दुकानों या खुले स्थानों में ज्यादा असरदार होते हैं. इनका फैन और मोटर प्लास्टिक के कूलरों से ज्यादा पावरफुल होता है, जिससे हवा दूर तक पहुंचती है और ठंडक भी ज्यादा मिलती है. इसे अगर सही से इस्तेमाल किया जाए, तो एसी तक को टक्कर दे सकता है.

लोहे के कूलर के फायदे:

  • ज्यादा तेज और ठंडी हवा देते हैं.
  • बड़े एरिया को जल्दी ठंडा करते हैं.
  • मजबूत बॉडी, लंबे समय तक इस्तेमाल योग्य, लेकिन जंक लगने का ज्यादा खतरा.
  • बड़े कमरों वा खुले स्थानों के लिए बेहतर.
  • हालांकि इन कूलरों में जंग लगने की संभावना रहती है और आवाज भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है. अगर आपको ज्यादा कूलिंग चाहिए और थोड़े मेंटेनेंस से फर्क नहीं पड़ता, तो मेटल कूलर आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 संकेत, समय रहते पहचान लें वरना हो सकती है बड़ी परेशानी

First published on: Mar 15, 2026 10:44 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.