Papad Pizza Recipe: पापड़ तो आपने खाया ही होगा। अक्सर इसे दाल चावल,अचार के साथ खाया जाता है। लेकिन आज हम आपको पापड़ से बनी एक ऐसी रेसिपी के बारे में बताएंगे जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। क्या आपको पता है कि पापड़ से पिज्जा भी बनाया जा सकता है। जी हां, सही पढ़ा आपने। ये पिज्जा स्वाद में तो टेस्टी होता ही है साथ में ये हेल्दी भी है क्योंकि इसका बेस दूसरे पिज्जा की तरह मैदे से नहीं होता है। इस पिज्जा को बच्चे बूढ़े सब खाना पसंद करते हैं। आप इस रेसिपी को तब बना सकते हैं जब आपका मन कुछ हल्का फुल्का खाने का हो रहा हो। आइए जानते हैं इस पिज्जा को कैसे तैयार किया जाए।
ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर ही बनाएं ये हेल्दी पिज्जा, टेस्ट में होगा लाजवाब
सामग्री (Papad Pizza Ingredients)
- पापड़
- चीज
- प्याज
- टमाटर
- पिज्जा सॉस
- शिमला मिर्च
- कॉर्न
- ओरेगेनो
- चिली फ्लेक्स
- नमक
पापड़ पिज्जा बनाने की रेसिपी (Papad Pizza Recipe)
- पापड़ पिज्जा बनाने के लिए सबसे पहले आप पापड़ लें और उसमें पिज्जा सॉस लगाएं।
- इसके बाद इसमें चीज डाल दें। अगर आप ज्यादा चीजी पिज्जा खाना चाहते हैं तो ज्यादा चीज डालें।
- अब सब्जियां जैसे प्याज, टमाटर और शिमला मिर्च को बड़े-बड़े टुकड़ो में काट लें।
- कटी हुई सब्जियों और कॉर्न को अब पापड़ में डाल दें।
- अब इसके ऊपर से चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो और स्वादानुसार नमक डाल दें।
- इसके बाद ऊपर से और चीज एड कर दें।
- अब एक पैन में पिज्जा को पकाने के लिए रख दें और इसे ढ़क दें।
- ध्यान रहें कि आप पिज्जा को धीमी आंच में पकाएं। ऐसा न करने से आपका पिज्जा जल भी सकता है।
- आपका पापड़ पिज्जा बनकर तैयार है। अब इसे स्लाइस में काट लें और सर्व करें।
ये भी पढ़ें- Recipe: कभी ट्राई की है Mango Boba Tea? ऐसे बनाएं टेस्टी रिफ्रेशिंग ड्रिंक
संबंधित खबरें
सर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
5 mins agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
1 hr agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
1 hr agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
16 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
22 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
22 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
23 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
1 day agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines