---विज्ञापन---

Recipe: कभी ट्राई की है Mango Boba Tea? ऐसे बनाएं टेस्टी रिफ्रेशिंग ड्रिंक

Mango Boba Tea Recipe: आम से बनी कई ड्रिंक आपने पी होंगी लेकिन क्या आपने कभी मैंगो बोबा टी पी है। ये ड्रिंक काफी ज्यादा टेस्टी होती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि इस ड्रिंक को घर पर कैसे तैयार किया जाए।

Mango Boba Tea Recipe: आम का सीजन चल रहा है। ऐसे में कई लोग आम रस, मैंगो शेक बनाकर पीते हैं। ये सब तो आपने कभी न कभी जरूर पीया होगा लेकिन क्या आपने कभी मैंगो बोबा टी पी है? नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे कि इस ड्रिंक को घर पर कैसे बनाया जाए। ये ड्रिंक स्वाद में तो लाजवाब होती ही है साथ में इसे बनाना काफी आसान भी है।

मैंगो बोबा टी एक ठंडी ड्रिंक है जो आम और टैपिओका बॉल्स से तैयार की जाती है। गर्मियों के मौसम में तो ये खूब पी जाती है। आज हम आपको इस ड्रिंक को घर पर ही बनाना सिखाएंगे। तो आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- बिना मैदे के घर पर ही बनाएं ये हेल्दी पिज्जा, टेस्ट में होगा लाजवाब

---विज्ञापन---

सामग्री

  1. आम
  2. दूध
  3. चीनी
  4. बर्फ
  5. साबूत दानें का आटा
  6. चीनी की चाश्नी

मैंगो बोबा टी की रेसिपी

---विज्ञापन---
  1. मैंगो बोबा ड्रिंक बनाने के लिए सबसे पहले आप आम को छील लें और इसमें चीनी डालकर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें।
  2. अब मैंगो प्यूरी बनकर तैयार है। इसमें से कुछ मैंगो प्यूरी को आप अलग से निकाल लें।
  3. बची हुई मैंगो प्यूरी से आप आटा गूंथ लें। इसके लिए आप साबूत दानें का अटा लें और धीरे-धीरे कर के इसमें मैंगो प्यूरी को एड करें।
  4. जब आटा अच्छे से गुंथ जाए तो इससे छोटी-छोटी टैपिओका बॉल्स तैयार कर लें।
  5. अब एक बर्तन में पानी उबालें और उबलते हुए पानी में इन बॉल्स को डाल दें।
  6. जब टैपिओका बॉल्स पानी में तैरने लगें तो गैस को बंद कर दें और इन्हें साफ पानी से धो लें।
  7. अब इन बॉल्स को चीनी की चाशनी में डुबो दें।
  8. इसके बाद जो मैंगो प्यूरी बची थी उसमें थोड़ा सा दूध डालें और इसे अच्छे से ग्राइंड कर लें।
  9. अब मैंगो बोबा टी को सर्व करें इसके लिए एक गिलास में साबूत दानें से बनाई हुई टैपिओका बॉल्स डालें।
  10. इसके बाद गिलास में बर्फ और तैयार किया हुआ शेक डाल दें।
  11. मैंगो बोबा टी बनकर तैयार है। अब आप इसे सर्व कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- दही ब्रेड टोस्ट स्वाद में अच्छा और बनाना भी आसान, जान लें रेसिपी और एक बार जरूर करें ट्राई

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jul 26, 2024 06:30 AM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola