Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Home Gardening: बिना मिट्टी के पानी में आसानी से उगते हैं ये 5 पौधे, देखभाल भी है बेहद आसान

Bina Mitti Ke Paudhe Kaise Lagaye: अगर आप गार्डन में पौधे लगने की सोच रहे हैं तो इस बार बिना मिट्टी के पौधे लगाएं. हम आपको कुछ ऐसे पौधे के बारे में बता रहे हैं जिन्हें सिर्फ पानी में आसानी से लगाया जा सकता है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 5, 2026 14:16
Bina Mitti Ke Paudhe Kaise Lagaye
पानी में कौन-कौन से पौधे लगाए जा सकते हैं? Image Credit- Freepik

Water Plant: आजकल घर को हरा-भरा और खूबसूरत बनाने के लिए लोग गार्डनिंग करना पसंद करते हैं. गर्मियों के मौसम में वैसे ही लोग पौधे की संख्या बढ़ा देते हैं, लेकिन कई बार पौधे लगाने के लिए बजट नहीं होता. अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आपके लिए यह लेख मददगार साबित हो सकता है. कई बार ऐसा होता है कि किसी के पास पौधा लगाने के लिए मिट्टी, गमले और बड़ी जगह नहीं होती है और प्लांट्स के लिए बड़ी जगह ही चाहिए होती है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो थोड़ा रूक जाइए हम आपको ऐसे में वाटर गार्डनिंग एक आसान और ट्रेंडी तरीका बनता जा रहा है, जिसमें पौधों को मिट्टी की बजाय सिर्फ पानी में उगाया जाता है. कई ऐसे इंडोर प्लांट्स हैं जो बिना मिट्टी के भी आसानी से बढ़ते हैं और घर की सजावट को और भी आकर्षक बना देते हैं. आइए इस लेख में जानते हैं ऐसे 5 पौधों के बारे में जिन्हें आप सिर्फ पानी में उगा सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- दांतों को ब्रश करने का सही तरीका क्या है? डेंटिस्ट ने बताया कैसे करें दांतों की सफाई

---विज्ञापन---

पानी में आसानी से उगते हैं ये 5 पौधे 

मनी प्लांट- मनी प्लांट को मिट्टी में लगाया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पानी में भी उगाया जा सकता है. पानी में यह पौधा बहुत ही आसानी से बढ़ता है और एक वक्त के बाद अच्छी ग्रोथ पकड़ लेता है. इसके लिए मनी प्लांट की एक टहनी काट लें और इसे पानी से भरे कांच के गिलास या बोतल में डाल दें. कुछ ही दिनों में इसकी जड़ें निकलने लगेंगी.
लकी बैंबू प्लांट- इस पौधे का नाम बहुत कम लोगों ने सुना है, जिसे घर में लगाना शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि इसे लगाने से अच्छी चीजें जिंदगी में होती हैं. इसे लगाने के लिए एक साफ पानी वाले कांच के बर्तन में रखें और हर 10 दिन में पानी बदलते रहें. इस पौधे को सीधे धूप की बजाय हल्की रोशनी में रखें.
पोथोस प्लांट- पोथोस प्लांट को भी पानी में आसानी से लगाया जा सकता है. इसकी हरी पत्तियां घर की सजावट को और खूबसूरत बनाती हैं. इसे ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती और यह कमरे की हवा को फ्रेश रखने में मदद करता है. आप भी इसे अपने कमरे या गार्डन में आसानी से लगा सकते हैं.
कोलियस प्लांट- कोलियस बहुत ही खूबसूरत पौधा होता है, जिसकी पत्तियां बहुत ही रंग-बिरंगी होती है. इसे भी पानी में आसानी से उगाया जा सकता है. इसके लिए एक पौधे की एक छोटी टहनी काट लें और उसे पानी में रख दें. कुछ दिनों में जड़ें बनने लगेंगी और दिखने में भी अच्छा लगने लगेगा.
फिलॉडेंड्रॉन प्लांट- फिलॉडेंड्रॉन को भी पानी में लगाया जा सकता है. यह एक शानदार इंडोर प्लांट है जिसे पानी में उगाया जा सकता है. इसकी दिल के आकार की पत्तियां घर की सजावट को खास बना देती हैं. इसके लिए आपको साफ पानी का इस्तेमाल करना होगा और हफ्ते में एक बार पानी डालना होगा.

इसे भी पढ़ें- इंडक्शन कुकटॉप हो गया है गंदा तो इस ट्रिक से करें साफ, बिना किसी स्क्रैच के चमक जाएगा स्टोव

---विज्ञापन---

First published on: Mar 05, 2026 02:16 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.