Palak puri recipe: सर्दियों में पालक खाने के बहुत फायदे होते हैं और यह कई बीमारियों को भी दूर करता हैं। लेकिन बच्चे और कुछ बड़े भी इसको खाने में नाक मारते हैं, जिससे उनको इसके फायदे नहीं मिल पाते है।
इसलिए आज हम परेशानी को दूर करने के लिए आपके लिए एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी और घर में सभी लोग इसको बड़े चाव से खाएंगे, तो चलिए जानते हैं कि आखिर कैसे बनाते हैं पालक की पूरी।
साम्रगी
पालक- 500 ग्राम, अदरक- 2 इंच, आटा- 500 ग्राम, बेसन- 2 चम्मच, जीरा- 1/2 चम्मच, जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच, नमक- स्वाद अनुसार, गर्म मसाला- 1/2 चम्मच, रिफाइन तेल- पूरी को तलने के लिए
और पढ़िए –Instant Breakfast Recipe: सिर्फ 5 मिनट में बनाएं ये टेस्टी रेसिपी! जानें विधि
विधि
पालक की पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आपको पालक को धोना होगा और इसका पेस्ट तैयार करना होगा। साथ ही अदरक को भी धोकर बारीक पीस लें और पेस्ट बना लें। इसके बाद एक कटोरे में आटा लेकर इसमें बेसन, जीरा, मसाले, तेल, नमक सब कुछ डालकर मिक्स कर लें और आटा गूंथ लें।
इसके बाद आटे को सूती कपड़े से ढ़ककर दस मिनट के लिए रख दें और फिर इसकी छोटी-छोटी लोई बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद इसमें तेल लगाकर इसे बेल लें और पूरी तैयार करें।
फिर एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रख दें और तेल गर्म होने के बाद इसमें पूरी डालें और हल्के हाथों से पलटी मारे, जिससे ये दोनों तरफ से पक जाएं। इसके बाद सुनहरा होने पर इसको कड़ाही से बाहर निकाल लें और खाने के लिए किसी भी सब्जी के साथ परोस सकते हैं।
और पढ़िए –Recipe से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines