Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

दिल्ली से सिर्फ 100 किमी दूर हैं ये मिनी हिल स्टेशन, नए साल पर एक दिन का ट्रिप दोस्तों के साथ करें प्लान

Delhi Places within 100 Kms: अगर आप कहीं बाहर जाने का प्लान नहीं बना पाए हैं तो आपको दुखी होने की जरूरत नहीं है. हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां पर आपको हिल स्टेशन जैसा महसूस होगा.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Dec 31, 2025 09:10
Delhi Places within 100 Kms
दिल्ली से यहां 2 घंटे की ड्राइव में इन जगहों पर पहुंच सकते हैं. Image Credit- News24

Delhi Mini Hill Station: नए साल के मौके पर या फिर सर्दियों में हिल स्टेशन पर काफी भीड़ देखी जाती है. इसलिए यहां पर भीड़-भाड़ भी बहुत रहती है. इसके चलते काफी जाम भी लगता है. इसलिए एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कत होती है और घूमने का मजा किरकिरा हो जाता है. बेहतर होगा कि आप दिल्ली से 100 किलोमीटर की दूरी पर घूमने का प्लान बनाएं. यहां पर एक दिन का ट्रिप आसानी से प्लान किया जा सकता है और आपका बजट भी ज्यादा नहीं चाहिए होगा. अगर आपके घर में बच्चे हैं और आज कहीं बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको दिल्ली की इन जगहों का ट्रिप प्लान करना चाहिए.

गांव घामडोज

यह गांव अरावली पहाड़ी की तलहटी में बसा हुआ है. यहां पर लोगों का आना जाना लगा रहता है. अगर आप शांत और भीड़-भाड़ से कहीं दूर जाने का प्लान बना रहे हैं तो घामडोज एकदम परफेक्ट जगह है. यह जगह हरियाणा और गुड़गांव के बिल्कुल पास है. आप अपनी गाड़ी से यहां जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- New Year 2026: नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 ऐतिहासिक जगहें, यार-दोस्तों के साथ सैर पर जा सकते हैं आप

पार्थसारथी रॉक

ठंड के मौसम में यहां जाना अच्छा रहेगा, क्योंकि यह जगह जेएनयू कैंपस में पथरीली पहाड़ियों से घिरा हुआ है. नए साल पर यहां सनसेट देखने के लिए आप प्लान बना सकते हैं. दोस्तों के साथ यहां जाना बेस्ट रहेगा. इसके अलावा, साकेत डिस्ट्रिक्ट सेंटर में आपको बंजी जंपिंग करने का मौका मिलेगा.

---विज्ञापन---

नारनौल का ढोसी पहाड़ी

यह अरावली पर्वत श्रृंखला का एक खूबसूरत हिस्सा है. यह हरियाणा का बेहतरीन हिल स्टेशन है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं. ऐसे में अगर आप एक लंबी ट्रिप पर नहीं जा पाए तो नारनौल की ढोसी पहाड़ी की सैर करने के लिए जा सकते हैं. यहां पर आपको ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं होगी.

नीमराना फोर्ट

आप अपने पूरे परिवार के साथ नीमराना फोर्ट जाने का प्लान बना सकते हैं. यह जयपुर और दिल्ली के बीच स्थित है. यह किला अब बहुत ही शानदार हेरिटेज होटल और रिसॉर्ट में बदल चुका है. यह वीकेंड गेटवे, शादियों और आयोजनों के लिए एकदम परफेक्ट जगह है. आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- New Year 2026: बिना ओवन के घर पर इस तरह बनाएं केक, न्यू ईयर पर बच्चे और बड़े स्वाद लेकर खाएंगे

First published on: Dec 31, 2025 09:10 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.