New Year 2026: बिना ओवन के घर पर इस तरह बनाएं केक, न्यू ईयर पर बच्चे और बड़े स्वाद लेकर खाएंगे

Cake Without Oven: न्यू ईयर के मौके पर घर में पकवान बनाकर खाने का अलग ही मजा है. घर में बिना ओवन के किस तरह टेस्टी केक बनाएं जानिए यहां. इस रेसिपी को फॉलो करना भी आसान है.

Cake Recipe

घर पर कैसे बनाएं टेस्टी केक.

विज्ञापन

New Year 2026: नए साल के मौके पर सभी को कुछ स्वादिष्ट खाना बेहद अच्छा लगता है. न्यू ईयर पार्टी हो या घर पर एकसाथ बैठकर कुछ अच्छा पकाना और खाना हो, केक (Cake) एक अच्छा ऑप्शन है. केक मीठा होता है, फ्लफी सा लगता है, सॉफ्ट होता है और मुंह में घुल जाता है. ऐसे में न्यू ईयर पर केक बनाकर खाने का अपना ही मजा है. लेकिन, अगर आपके घर में ओवन नहीं है और आप सोच रहे हैं कि घर पर केक कैसे बनाएं तो आपकी चिंता हम दूर कर देते हैं. यहां आपके लिए चॉक्लेट बिस्कुट केक की रेसिपी (Chocolate Biscuit Cake Recipe) दी जा रही है जिसके लिए आपको ओवन की जररूत नहीं है बल्कि कुकर या कड़ाही में ही आप केक बना सकेंगे. यहां जानिए तरीका.

कैसे बनाएं घर पर बिना ओवन के केक

सामग्री –

विज्ञापन

बिस्कुट – 20 से 25 (चॉक्लेट वाला)
दूध – 1 कप
चीनी – 2 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा या ईनो – 1 चम्मच या एक छोटा पैकेट
बादाम या अखरोट – सजावट के लिए

केक बनाने की विधि

  • गहरा कुकर या कड़ाही लें. इसमें एक कप नमक डालें और बीच में एक स्टैंड रखें. इसे ढककर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर गर्म करें. इससे बर्तन ओवन की तरह काम करता है.
  • बिस्कुट को लें और मिक्सर में डालकर इसका चूरा बना लें. इसके बाद बिस्कुट को किसी बाउल में निकाल लें.
  • अब बिस्कुट के चूरे में पिसी हुई चीनी मिला लें.
  • अगला स्टेप है बैटर तैयार करना. इसके लिए बिस्कुट के पाउडर में दूध डालें. जरूरत के अनुसार दूध कम या ज्यादा डाला जा सकता है. ध्यान रहे कि बैटर ज्यादा गाढ़ा या पतला ना हो.
  • अब इस बैटर में सबसे आखिर में ईनो या बेकिंग सोडा डालें.
  • अब बारी है केक को बेकिंग के लिए रखने की. केक के बैटर को किसी स्टील के बर्तन या फिर केक टिन में डाला जाता है. पहले बर्तन पर तेल लगाकर थोड़ा सूखा मैदा डाल लें.
  • अब बर्तन में केक का घोल डालें. इसके ऊपर सूखे मेवे डाल दें.
  • अगले स्टेप में केक के बैटर वाला बर्तन कड़ाही के अंदर स्टैंड पर रखें और ढक्कर बंद करके 30 से 35 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें.
  • जब केक पक जाए तो किसी टूथपिक या चाकू से चेक करें और फिर केक को बर्तन के किनारों से छुड़ाकर प्लेट में पलटकर निकाल लें.

बस तैयार है आपका बिना ओवन वाला केक (Cake Without Oven). इस केक को बच्चे और बड़े सभी को सर्व करें.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ