नवरात्रि का त्योहार आते ही चारों तरफ गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिलती है. रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े पहनकर गरबा खेलने का अपना अलग ही मजा है. कई महिलाएं और लड़कियां दोस्तों या परिवार के साथ गरबा नाइट में शामिल होती हैं तो कुछ अकेले ही इस उत्सव का आनंद लेने जाते हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि अकेले गरबा खेलने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो अपनी सेफ्टी का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. वहीं, अगर आप लड़की हैं तो अपनी सेफ्टी पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि रात होने की वजह से वापस आते वक्त आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इसे भी पढ़ें- Navratri Special: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, स्वाद में नहीं होगी कोई कमी
गरबा खेलने अकेले जाएं तो किन बातों का रखें ख्याल? | How To Stay Safe During Garba Night
कैश होना जरूरी
अगर आप रात में गरबा खेलने अकेले जा रहे हैं तो अपने पास कैश जरूर रखें. कई बार फोन बंद होने या नेट न चलने की वजह से ऑनलाइन पेमेंट करना मुश्किल हो जाता है. इसलिए अपने पास इतना कैश रखें, जिसे इमरजेंसी में आसानी से इस्तेमाल किया जा सके. हालांकि, आपको अपने टिकट या गरबा की एक्टिविटी का सारा पैसा निकालकर अलग से कैश रखना है.
सेफ्टी पर ध्यान देना
अपनी सेफ्टी पर ध्यान देना भी जरूरी है, क्योंकि गरबा नाइट वाले दिन ज्यादा लेट हो सकता है. अगर आप अकेले जा रहे हैं तो अपने बैग में कुछ ऐसी सामग्रियों को रखें जिन्हें सेफ्टी के लिहाज से इस्तेमाल किया जा सके. आप मिर्ची वाला स्प्रे या कोई नुकीली चीज अपने बैग में रख सकते हैं, जिसका इस्तेमाल लोगों को डराने के लिए किया जा सकता है.
पावर बैंक साथ में रखें
अगर आपका फोन जल्दी ऑफ हो जाता है या चार्जिंग की दिक्कत रहती है तो अपने साथ पावर बैंक जरूर रखें. कई बार ज्यादा लेट हो जाने की वजह से फोन बंद हो जाता है. अगर आपके पास पावर बैंक है तो आपका फोन बंद नहीं होगा और घर पहुंचने में किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. हालांकि, पावर बैंक को रखने से पहले एक बार चार्जिंग को जरूर चेक कर लें.
कंवेंस की प्लानिंग पहले करना
रात में अकेले जाना और आना खतरे से खाली नहीं है. अगर आपका मेट्रो से आने-जाने का प्लान है तो लेट नाइट के लिए कोई दूसरा ऑप्शन तैयार रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि 11 बजे के बाद मेट्रो बंद हो जाती है, जिससे घर पहुंचने में आपको परेशानी हो सकती है. इसलिए अपना दूसरा ऑप्शन पहले ही तय करके रखें और किसी से बात करके गरबा नाइट इंजॉय करें.
इसे भी पढ़ें- Delhi Ramleela 2026: दिल्ली में कहां-कहां हो रही है भव्य रामलीला? यहां देखें मशहूर जगहों की पूरी लिस्ट
अस्वीकरण– इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
7 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
7 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
9 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines