Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Navratri Special Recipe: नवरात्रि के 9 दिनों के लिए 9 हेल्दी सात्विक रेसिपी, व्रत में भी मिलेंगी भरपूर ऊर्जा और स्वाद

Satvik Food Recipes: इस स्टोरी में हम आपको 9 दिन के लिए 9 हेल्दी सात्विक रेसिपी के बारे में बताएंगे, जो आपको पूरा दिन ऊर्जा से भरा रहने में मदद करेंगी. आइए जानते हैं इन रेसिपी के बारे में.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 19, 2026 08:56
Navratri Vrat Recipes
नवरात्रि में हर दिन क्या नया बनाएं? (Image: AI)

9 Days 9 Navratri Recipes: नवरात्रि का पवित्र त्योहार मां दुर्गा की भक्ति और साधना का विशेष समय माना जाता है. इन नौ दिनों में भक्त उपवास रखकर पूजा-अर्चना करते हैं और सात्विक भोजन का सेवन करते हैं, जिससे शरीर और मन दोनों शुद्ध रहते हैं. व्रत के दौरान सही और पौष्टिक खाना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि अगर डाइट सही न हो तो दिनभर थकान, कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है. इसलिए ऐसे सात्विक और हल्के भोजन का चुनाव करना जरूरी है, जो आसानी से पच जाए और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने के साथ आपको पूरे दिन एक्टिव और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करे. इस स्टोरी में हम आपको इसी में मदद करेंगे और 9 दिनों के 9 आसान और ऊर्जा से भरपूर डिश के बारे में बताएंगे.

यह भी पढ़ें: कूल्हे के दर्द को न लें हल्के में, कहीं यह हिप ज्वॉइंट ट्यूमर का संकेत तो नहीं? जानें चेतावनी देने वाले 5

---विज्ञापन---

नवरात्रि में 9 दिन व्रत के लिए क्या-क्या बनाया जा सकता है? What can be prepared for the 9-day fast during Navratri?

दिन 1: मखाने की खीर से करें मीठी शुरुआत

नवरात्रि के पहले दिन मखाने की खीर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसे दूध, मखाना, चीनी या गुड़ और इलायची से तैयार किया जाता है. यह कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर होती है और व्रत में मीठा खाने की इच्छा भी पूरी करती है.

---विज्ञापन---

दिन 2: कुट्टू के पकोड़े से मिलेगा स्वाद और सेहत

दूसरे दिन कुट्टू के आटे से बने पकोड़े खाए जा सकते हैं. इसमें उबले आलू या पालक मिलाकर सेंधा नमक के साथ बनाया जाता है. यह ग्लूटेन फ्री होता है और पेट पर भारी भी नहीं पड़ता, जिससे पाचन सही रहता है.

दिन 3: साबूदाना खिचड़ी

तीसरे दिन साबूदाना खिचड़ी बनाया जा सकता है. यह डिश लोकप्रिय व्रत रेसिपी है, इसमें मूंगफली, हरी मिर्च और हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. यह कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का अच्छा स्रोत है, जिससे शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है.

दिन 4: समा के चावल का हल्का और हेल्दी पुलाव

चौथे दिन समा के चावल का पुलाव बना सकते हैं. इसमें मूंगफली और हल्की सब्जियां डालकर इसे पौष्टिक बनाया जाता है. यह फाइबर से भरपूर होता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे व्रत आसान हो जाता है.

दिन 5: मिक्स फ्रूट सलाद

पांचवें दिन अलग-अलग फलों से बना फ्रूट सलाद खाया जा सकता है, यह एक हेल्दी विकल्प है. इसमें केला, सेब, पपीता और अनार जैसे फल डाल सकते हैं. यह शरीर को विटामिन देता है, पाचन सुधारता है और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है.

दिन 6: व्रत स्टाइल पनीर टिक्का से लें प्रोटीन

छठे दिन आप व्रत वाले मसालों से पनीर टिक्का बना सकते हैं. दही, सेंधा नमक और नींबू के साथ इसे तैयार किया जाता है और यह प्रोटीन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत है, जो मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है.

दिन 7 और 8: राजगीरा पराठा और लौकी रायता का कॉम्बिनेशन

सातवें दिन राजगीरे के पराठे और आठवें दिन लौकी का रायता लिया जा सकता है. राजगीरा प्रोटीन और मिनरल्स देता है, जबकि लौकी का रायता पाचन सुधारता है और शरीर को ठंडक पहुंचाकर एसिडिटी से बचाने में मदद करता है.

दिन 9: शकरकंद चाट

नौवें दिन उबली शकरकंद से बनी चाट खा सकते हैं. इसमें नींबू और सेंधा नमक का इस्तेमाल करने से स्वाद बढ़ जाएगा और खाने में भी मजा आएगा. यह आयरन और विटामिन का अच्छा स्रोत है और मीठा खाने की इच्छा को भी हेल्दी तरीके से पूरा करता है.

यह भी पढ़ें: Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखा है तो कुट्टू के आटे से बनाएं ये 3 चीजें, यहां जानिए आसान रेसिपी

First published on: Mar 19, 2026 08:56 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.