Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Navratri Vrat Recipe: नवरात्रि के पहले दिन व्रत रखा है तो कुट्टू के आटे से बनाएं ये 3 चीजें, यहां जानिए आसान रेसिपी

Kuttu Atta Recipes For Navratri Fasting: क्या आप भी नवरात्रि के पहले दिन व्रत में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते है, जो आपको पूरा दिन ऊर्जा देते रहे? हम आपके लिए कुट्टु के आटे से बनाए जाने वाली 3 टेस्टी रेसिपी लाएं है, जो आपको व्रत में भी एनर्जी से भरपूर रहने में मदद करेंगी.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 19, 2026 07:04
Navratri Vrat Recipes
नवरात्रि में क्या खाएं? (Image: AI)

Navratri Vrat Me Kya Khaye Healthy Aur Tasty: नवरात्रि का पावन पर्व शुरू होते ही भक्त मां दुर्गा की पूजा के साथ व्रत भी रखते हैं, ऐसे में दिनभर भूखे रहने से कई लोगों को कमजोरी और थकान महसूस होने लगती है. अगर आप भी इस नवरात्रि व्रत रख रहे हैं और व्रत के दौरान हेल्दी और स्वादिष्ट भोजन की तलाश में हैं, तो कुट्टू का आटा आपके लिए बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है. यह ग्लूटेन-फ्री होता है और शरीर को जरूरी पोषण देने के साथ लंबे समय तक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है. इसकी खास बात यह है कि इससे कई आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी तैयार की जा सकती हैं, जिन्हें आप नवरात्रि के पहले दिन अपनी व्रत की डाइट में शामिल कर सकते हैं. हम आपको इस स्टोरी में 3 ऐसे रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप कुट्टू के आटे से बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chaitra Navratri 2026 Wishes: चैत्र नवरात्रि की 50+ शुभकामनाएं, मां शैलपुत्री के आगमन की सभी को दें इस तरह बधाई

---विज्ञापन---

कुट्टू के आटे से बनाएं नवरात्रि में ये तीन रेसिपी

कुट्टू का पराठा

अगर आपको पराठा पसंद है, तो व्रत में कुट्टू के आटे का पराठा जरूर ट्राई करें. इसे बनाने के लिए कुट्टू के आटे में उबले आलू, सेंधा नमक, बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर आटा तैयार करें. ध्यान रखें कि आटा गूंथने के लिए पानी की बजाय आलू का इस्तेमाल करें, ताकि पराठा टूटे नहीं. अब तवे पर हल्का घी लगाकर इसे सुनहरा होने तक सेक लें. इसे आप दही या व्रत वाली चटनी के साथ गर्म-गर्म खा सकते हैं.

---विज्ञापन---

कुट्टू की इडली

अगर आप व्रत में कुछ हल्का और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो कुट्टू के आटे की इडली बना सकते हैं. इसके लिए आटे को दही में मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसमें अदरक, हरी मिर्च, सेंधा नमक और व्रत में खाई जाने वाली सब्जियां और मसाले मिला सकते हैं. बैटर को कुछ देर रखने के बाद इडली सांचे में डालकर 10-15 मिनट स्टीम करें और फिर निकाल लें. यह रेसिपी पचने में आसान होती है और सुबह या शाम के नाश्ते के लिए बढ़िया मानी जाती है.

कुट्टू का डोसा

अगर आप व्रत में कुछ क्रिस्पी और टेस्टी खाना चाहते हैं, तो कुट्टू के आटे का डोसा एक अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए आटे में उबले आलू या अरबी मिलाकर पतला घोल तैयार करें. तवे पर हल्का घी लगाकर इसे फैलाएं और कुरकुरा होने तक पकाएं. तैयार डोसे को पुदीना या नारियल की व्रत वाली चटनी के साथ खाया जा सकता है, जिससे इसका स्वाद और बढ़ जाएगा. यह रेसिपी स्वाद के साथ पेट भी भरती है और शरीर को जरूरी ऊर्जा देने में मदद करती है.

यह भी पढ़ें: Eid Special Recipe: इस ईद मेहमानों के लिए घर पर बनाएं शाही टुकड़ा, स्वाद लेते ही करेंगे

First published on: Mar 19, 2026 07:04 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.