हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Monsoon Tips: बारिश में क्यों बढ़ती हैं बीमारियां? जानिए 5 खाने की चीजें जो रखेंगी आपको सुरक्षित

मानसून में बारिश में भीगने में तो सबको मजा आता है, लेकिन अक्सर भीग जाने से बीमारियां घेर लेती हैं, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी में काफी दिक्कतें आती हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी चीजें जिनका बरसात के मौसम में सेवन जरूर करना चाहिए।

विज्ञापन

तगिा: बारिश का मौसम आते ही हर कोई भीगने और ठंडी-ठंडी फुहारों का आनंद लेने लगता है। यह मौसम न सिर्फ दिल को सुकून देता है, बल्कि खाने-पीने का मजा भी दोगुना कर देता है। पकौड़े, चाय और गर्मा-गर्म स्ट्रीट फूड बारिश के दिनों में सबका पसंदीदा बन जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून में स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में नमी और गंदगी के कारण बैक्टीरिया जल्दी पनपते हैं, जिससे पेट से जुड़ी बीमारियां और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में कुछ चीजें हैं जिनका इस मौसम में जरूर सेवन करना चाहिए, क्योंकि ये न केवल रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को बीमारियों से भी बचाते हैं तो आइए जानते हैं कौन-सी वे चीजें हैं।

तुलसी

तुलसी के पत्तों में एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो मानसून में सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याओं से बचाते हैं। यदि आप रोज सुबह तुलसी की कुछ पत्तियां चबाते हैं या इन्हें चाय में डालकर सेवन करते हैं तो यह आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें-Sawan 2025: व्रत में बनाइए हल्की-फुल्की लेकिन लाजवाब इडली, सारा परिवार करेगा तारीफ

विज्ञापन

अदरक

मानसून में अदरक वाली चाय किसे पसंद नहीं होती? अगर आप रोजाना अदरक का सेवन करते हैं तो यह आपको कई बीमारियों से बचाता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो गले की खराश, जुकाम और अपच में राहत देते हैं।

काली मिर्च

कई चीजों में जब काली मिर्च डाली जाती है तो उसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आप रोजाना काली मिर्च का सेवन करते हैं, तो यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है और पाचन तंत्र को भी मजबूत करती है। यह गले की खराश और खांसी में भी राहत देती है। इसे आप सूप, चाय या भोजन में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

करी पत्ता

करी पत्ता न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि इसमें मौजूद आयरन और फाइबर पाचन सुधारते हैं और लिवर को भी स्वस्थ रखते हैं। मानसून में यह पेट की समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके साथ ही मानसून में झड़ते बालों के लिए भी यह काफी लाभकारी होता है।

नींबू

नींबू विटामिन C से भरपूर होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करता है। मानसून में नींबू पानी पीना या सलाद में नींबू डालना आपको संक्रमणों से बचा सकता है और शरीर को डिटॉक्स भी करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-Monsoon Tips: मानसून ट्रिप पर जरूर साथ रखें ये चीजें, नहीं तो हो सकती है परेशानी

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola