News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Rapid Rail Vs Metro: पहले मेट्रो और अब पहली रेपिड रेल “नमो भारत”। कुछ लोगों का कहना है की दोनो एक जैसी है और कुछ लोगों का कहना है कि दोनों में अंतर है। अगर आप भी कन्फूजन का शिकार हो गए हैं तो यहां जानें की दोनो में आखिर अंतर क्या है ? और नमो इन दोनों से कैसे अलग है।
स्पीड के मामले में रैपिड रेल मेट्रो से कहीं आगे है। इसे एक घंटे में 180 किलोमीटर की गति से चलने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्रकार यात्री केवल एक घंटे में दिल्ली से मेरठ पहुंच सकते हैं। रैपिड रेल के कोच में कई सुविधाएं मिलती हैं जैसे कि फ्री वाईफाई, मोबाइल चार्जिंग पॉइंट्स, सामान रखने के लिए जगह, और इंफोटेनमेंट सिस्टम। मेट्रो में प्रवेश के लिए स्मार्ट कार्ड, टोकन, क्यूआर कोड वाले पेपर और ऐप से जनरेट होने वाले टिकट का इस्तेमाल किया जाता है जबकि रैपिड रेल में क्यूआर कोड वाले डिजिटल पेपर और पेपर टिकट का इस्तेमाल किया जाता है।
मेट्रो एक घंटे में 40,000 यात्रियों को यात्रा कराने की क्षमता रखती है। रैपिड रेल और मेट्रो के बीच सबसे बड़ा अंतर उनकी गति में होता है। उदाहरण के लिए दिल्ली-NCR में चलने वाली मेट्रो 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती है जबकि रैपिड रेल को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के लिए डिजाइन किया गया है।
नमो भारत यानि रेपिड रेल परियोजना (Regional Rapid Transit System – RRTS) का पहला दिल्ली-मेरठ रूट शुरू हो चुका है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) ने इस परियोजना को विकसित किया है। दिल्ली-मेरठ रेपिड रेल रूट पर एक नजर दौड़ाई जाए तो 82.15 किमी इस रूट पर 13 स्टेशन हैं। दिल्ली-गाजियाबाद और मेरठ के इस रूट की दूरी 60 मिनट में पूरी होती है। इसके तहत दिल्ली सेक्शन इस प्रकार हैं।
सराय काले खां (प्रारंभिक स्टेशन)
न्यू अशोक नगर
आनंद विहार
गाजियाबाद सेक्शन
साहिबाबाद
गाजियाबाद
गुलधर
डूंडाहेड़ा
मेरठ सेक्शन
मोदीपुरम (अंतिम स्टेशन)
मेरठ साउथ
मेरठ सेंट्रल
मेरठ नॉर्थ
नमो भारत की खासतौर पर मेट्रो के साथ तुलना की जा रही है पर कुछ विशेषताएं नमो भारत को मेट्रो से काफी अलग बनाती हैं जो इस प्रकार हैं।
यह भी पढ़ें: यात्रीगण ध्यान दें! रेलवे ने 5 दिन के लिए रद्द की ये 8 ट्रेनें, देखें लिस्ट
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।