Friendship Day Trip: दोस्तों के साथ दिल्ली के आसपास घूमने का बना रहे हैं प्लान? ये हैं बेस्ट डेस्टिनेशन, अभी कर लें तैयारी

क्या आप भी इस फ्रेंडशिप डे के मौके पर दोस्तों के साथ एक दिन का घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं आप 1 दिन में कहां-कहां अच्छे से घूम सकते हैं.

Friendship Day Trip

दोस्तों के साथ एक दिन में कहां घूमे? (Image: AI)

Friendship Day 2026: देशभर में कल यानी 2 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा, जोकि दोस्तों के लिए एक खास दिन है. इस दिन लोग अपने दोस्तों से मिलते हैं और साथ वक्त बिताते हैं. लेकिन वक्त बेहतरीन तब बीतता है, जो दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बन जाता है और उस दौरान बहुत सारी मस्ती-मजाक जिंदगी के एक यादगार पन्ने में दर्ज हो जाती है. लेकिन अब जब सभी लोग नौकरी करने लगे हैं, तो शहर से बाहर जाना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि कई लोगों को छुट्टी भी नहीं मिलती. लेकिन हम आपको इस स्टोरी में एक दिन के अंदर आसानी से घूमने वाली जगहों के बारे में बताएंगे, जो दिल्ली-NCR के करीब है और वहां जाने में मजा भी बहुत आएगा. आइए इस स्टोरी में जानते हैं उन जगहों के बारे में.

विज्ञापन
विज्ञापन

1 दिन की छुट्टी में कहां घूमने जाए?

1 दिन की छुट्टी में कई लोगों को घूमने मुश्किल लग सकता है, लेकिन अगर सही प्लानिंग की जाए, तो 1 दिन यानी 24 घंटे में दोस्तों के साथ बहुत अच्छा वक्त बिताया जा सकता है और कई जगहें घूमी जा सकती हैं. वैसे तो दोस्तों के साथ बिताया गया आधा घंटा भी दिमाग को फ्रेश कर देता है, लेकिन पुराने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान यादों की किताब को और सजा देता है और उसमें कई ऐसी बातें लिख देता है, जिसे सोचकर हमेशा चेहरे पर मुस्कान आ जाती है. इसी पल को दर्ज करने के लिए आप दिल्ली-NCR के नजदीक 3 जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं. इनमें शामिल है;

आगरा- फतेहपुर सीकरी

आगरा और फतेहपुर सीकरी दोस्तों के साथ घूमने के लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है. दिल्ली से सुबह जल्दी निकलकर आप सबसे पहले ताजमहल की खूबसूरती देख सकते हैं. अभी बारिश के मौसम आपको गर्मी से राहत तो मिलेगी ही, साथ ही, ताजमहल की खूबसूरती और बढ़ जाएगी. इसके बाद आप आगरा किला और फतेहपुर सीकरी घूम कर मुगलों के इतिहास को करीब से जान सकते हैं. यहां दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करना, स्थानीय मार्केट घूमना और खानपान का स्वाद लेना और पूरा दिन घूमना आपके इस खास दिन को यादगार बना देगा. शाम तक आसानी से दिल्ली वापस बस या ट्रेन की मदद से लौटा जा सकता है.

विज्ञापन

जयपुर

फ्रेंडशिप डे पर दोस्तों के साथ एक दिन की ट्रिप के लिए जयपुर भी शानदार डेस्टिनेशन है. सुबह जल्दी निकलकर आप आमेर किला, हवा महल, जल महल और सिटी पैलेस जैसी मशहूर जगहों की सैर कर सकते हैं. यहां के रंग-बिरंगे बाजार, राजस्थानी खाना और खूबसूरत कैफे दोस्तों के साथ समय बिताने का बेहतरीन मौका देते हैं. अगर आप शानदार फोटोग्राफी का शौक रखते हैं, तो जयपुर की यह डे ट्रिप आपके लिए यादगार साबित हो सकती है.

ऋषिकेश

अगर आप फ्रेंडशिप डे को नेचर के करीब और एडवेंचर के साथ सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो ऋषिकेश एक शानदार विकल्प हो सकता है. यहां आप दोस्तों के साथ गंगा तट पर सुकून भरे पल बिता सकते हैं, लक्ष्मण झूला और राम झूला घूम सकते हैं और साथ ही, स्थानीय कैफे में टेस्टी खाने का आनंद ले सकते हैं. समय और मौसम ठीक होने पर रिवर राफ्टिंग या दूसरी एडवेंचर एक्टिविटी का भी आनंद लिया जा सकता है.

विज्ञापन

इस बात का भी ध्यान रखें

दिल्ली के आसपास इलाकों में बारिश का सिलसिला जारी है, इसलिए पहाड़ों की यात्रा से पहले स्थानीय मौसम और यातायात से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन जरूर करें. कई जगहों पर सड़क बंद और डायवर्जन लागू है, इसलिए गाड़ी से यात्रा करने से पहले सही जानकारी जरूर रखे. इसके अलावा बारिश से बचने के लिए रेनकोट, छाता और अलग से कुछ कपड़े और दवाइयां जरूर रख ले. यह तीनों जगह न सिर्फ दिल्ली के करीब है, बल्कि दिल्ली से जाना और वापस आने की भी व्यवस्था आसान है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ