How To Make Chawal Ka Peetha: कुछ ही दिनों में दिवाली का त्योहार आने वाला है। इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को मनाई जाने वाली है। दिवाली भारत में मानाया जाने वाला एक सबसे बड़ा त्योहार होता है। इस त्योहार में लोग घर पर तरह-तरह के पकवान बनाते हैं।
ऐसे में अगर आप किसी डिफरेंट डिश की तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपके लिए चावल का पीठा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये बिहार की एक बेहद स्वादिष्ट डिश है। इनको बनाना भी काफी सिंपल होता है। इसका स्वाद हर किसी को खूब पसंद आएगा, तो चलिए जानते हैं चावल का पीठा बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – दिवाली पार्टी के लिए ऐसे चुनें कलर लेंस के हिसाब से सही आई मेकअप
चावल का पीठा बनाने की सामग्री-
- 100 ग्राम चावल का आटा
- चना दाल 1/2 कप भीगी हुई
- 1/2 चम्मच लहसुन-अदरक पेस्ट
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच हल्दी
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च
- 1/2 चम्मच अमचूर पाउडर
- 1/2 चम्मच चाट मसाला
- 1/2 चम्मच राई
- 2 चम्मच तेल
अभी पढ़ें – करवा चौथ पर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए शहद का यूं करें इस्तेमाल
चावल का पीठा कैसे बनाएं? (How To Make Chawal Ka Peetha)
- चावल का पीठा बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल के आटे को छान लें।
- फिर आप इसमें नमक और आवश्यकतानुसार पानी को डालकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप भिगोई हुई दाल को मिक्सी में स्मूद पीस कर किसी बर्तन में निकाल लें।
- फिर आप दाल के मिक्चर में मिर्च पाउडर, गरम मसाला, हल्दी अमचूर और अदरक-लहसुन पेस्ट को डालकर अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद आप आटे की छोटी-छोटी लोईयां बनाकर बेल लें।
- आप इसमें एक चम्मच चना दाल को ङरकर गुझिया के शेप में बनाकर रोल कर लें।
- इसके बाद आप एक बर्तन में पानी डालकर उबले के लिए रख दें।
- फिर आप इस उबले हुए पानी में तैयार पीठा डालें और थोड़ी देर अच्छे से उबाल लें।
- इसके बाद आप इसको किसी प्लेट में निकालकर दो हिस्सों में काट लें।
- अब आपका टेस्टी चावल का पीठा बनकर तैयार हो चुका है।
- फिर आप इसको चटनी से साथ गर्मागर्म सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
4 hrs agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
5 hrs agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
6 hrs agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
9 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
11 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
11 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
14 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines