Karwa chauth 2022: करवा चौथ पर सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखने के लिए शहद का यूं करें इस्तेमाल

Honey Skin Care

Honey Skin Care

विज्ञापन

How To Use Honey For Glowing Skin: आज यानि कि 13 अक्टूबर 2022 को करवाचौथ का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इसके लिए वह सोलह श्रृंगार करके सजती संवरती हैं। इसलिए करवाचौथ का त्योहार हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन हर महिला सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखना चाहती है।

जिसके लिए वो कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स और पार्लर का सहारा लेती हैं। लेकिन पूरे दिन निर्जला व्रत की वजह से स्किन डल हो सकती है जिससे चेहरे में ग्लो के बिना आपकी लुक फीकी पड़ सकती है। ऐसे में अगर आप स्किन केयर में शहद को शामिल करती हैं तो ये आपके लिए बेहतरीन साबित हो सकता है। इसलिए आज हम आपको करवा चौथ के दिन फेस पर इंस्टेंट ग्लो लाने के लिए शहद का इस्तेमाल करने के आसान तरीके बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

शहद और ओट्स स्क्रब करें

ओट्स को एक बेहतरीन स्क्रबर माना जाता है। ऐसे में अगर आप ओट्स को शहद में मिलाकर स्क्रब करते हैं तो इससे आपकी त्वचा से डेड स्किन सेल्स को रिमूव करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपके फेस का मॉइश्चर मेंटेन रहता है। इसके लिए आप ओट्स में शहद मिलाकर अपने फेस पर अच्छी तरह से लगाएं। फिर जब ये अच्छे से सूख जाए तो आप पर हल्का सा पानी लगाकर सर्कुलर मोशन में फेस की मसाज करें। फिर आप साफ पानी से चेहरे को धोकर साफ कर लें।

शहद और दूध फेस पैक लगाएं

अगर आप करवा चौथ पर हेल्दी और चमकदार त्वचा पाना चाहते हैं तो आपके लिए शहद और दूध से बना का फेस पैक बेस्ट साबित हो सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच शहद में 1 चम्मच कच्चा दूध डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर आप इस फेस पैक को चेहरे पर अच्छी तरह से लगाकर सर्कुलर मोशन में फेस की मसाज करें। इसके बाद आप इसको करीब 15-20 मिनट तक लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। फिर आप साफ पानी से फेस वॉश कर लें। इससे आपके फेस की नमी बरकरार रहती है जिससे आपकी त्वचा चमकदार बनी रहती है।

विज्ञापन

शहद और पपीते फेस मास्क लगाएं

अगर आप करवा चौथ पर ग्लोइंग और बेदाग त्वचा पाना चाहते हैं तो आपके लिए शहद और पपीते का मास्क बेहतरीन साबित हो सकता है। इसके लिए आप 1 चम्मच शहद में पपीते का जूस डाकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर आप इसको फेस पर अच्छी तरह से लगाकर करीब 20 मिनट तक सुखा लें। इसके बाद आप इसको साधारण पानी से फेस को वॉश कर लें।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ