---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

शिवरात्रि की पूजा के लिए कहां से खरीदें सामान? यहां जानिए भारत के किन मार्केट में मिलेगा थोक के भाव सामान

Mahashivratri Puja Samagri Market: महाशिवरात्रि के लिए लोग पहले से ही तैयारियों में लग जाते हैं. पूजा का सामान, कपड़े और व्यंजनों की लिस्ट बनाकर खरीदारी करते हैं. ऐसे में अगर आप पूजा के लिए सस्ता सामान खरीदना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 8, 2026 14:22
Mahashivratri Puja Samagri Market
शिवरात्रि की पूजा के लिए कौन से मार्केट जाएं? Image Credit- Shuterstock

Wholesale Puja Samagri Market: महाशिवरात्रि का त्योहार नजदीक आते ही पूजा के सामानों के दाम बढ़ जाते हैं. इस मौके पर भगवान शिव की पूजा की जाती है और इसके लिए बेलपत्र, धतूरा, दूध, घी, धूप-दीप और अन्य पूजा सामग्री की जरूरत होती है. ऐसे में अगर आप थोक के भाव में खरीदारी करें तो खर्च काफी कम हो सकता है. खास बात यह है कि भारत के कई बड़े शहरों में ऐसे बाजार मौजूद हैं, जहां शिवरात्रि की पूजा का सारा सामान सस्ते और एक ही जगह मिल जाता है. यहां जानिए शिवरात्रि की पूजा के लिए सामान कहां से खरीदें और किन मार्केट्स में थोक रेट पर सामान मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें- डार्क सर्कल्स की छुट्टी! घर में रखा यह तेल आंखों के नीचे के काले घेरे करेगा गायब

---विज्ञापन---

शिवरात्रि की पूजा के लिए कहां से खरीदें सामान? | Puja Samagri Market In India 

दिल्ली का थोक मार्केट

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो सदर बाजार एक्सप्लोर कर सकते हैं. दिल्ली का सदर बाजार भारत के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है. यहां आपको पूजा से जुड़ी कई सामग्रियां जैसे घी, फल, फूल, बेल, कर्पूर, ढोक, पूजा थाली, आर्टिफिशियल फूल, मंत्र पुस्तकें आदि सस्ते दामों पर मिल सकते हैं. सदर मार्केट त्योहार के वक्त पूजा सामग्रियों के लिए भीड़भाड़ वाला केंद्र बन जाता है. इसलिए आप अपने सामान का ध्यान रखें. 

भोपाल का थोक मार्केट

भोपाल में रहने वाले लोग चौक बाजार को एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं. यह वहां का बहुत ही जाना-माना मार्केट है, जहां पर फूल, बेलपत्र, मिश्रित धूप-दीप सामग्री, रुद्राक्ष आदि पूजा से जुड़ा सारा सामान बहुत ही सस्ता मिल जाता है. खास बात यह है कि आप यहां पर थोक में खरीद कर सकते हैं. हालांकि, यहां पर अच्छे सामान के लिए आपको थोड़ा घूमना पड़ेगा. 

---विज्ञापन---

झारखंड का थोक मार्केट

झारखंड में मौजूद जामशेदपुर में आपको बहुत कुछ मिल जाएगा.  हालांकि, कीमतें कुछ जगहों पर रिटेल हो सकती हैं, लेकिन स्थानीय बाजार में पूछताछ कर थोक स्तर पर दुकानों को भी ढूंढा जा सकता है. बाकी सामान भी आप इस मार्केट से खरीद सकते हैं. यहां पर आपको बस कुछ बहुत ही आसानी से मिल जाएगा. 

खरीदारी करने के आसान टिप्स

  • मार्केट जाने से पहले सभी सामान की एक लिस्ट बना लें, ताकि कोई जरूरी चीज छूट ना जाए.
  • त्योहार नजदीक आते ही दाम बढ़ जाते हैं, इसलिए 3–4 दिन पहले ही सामान ले लेना बेहतर रहता है.
  • ज्यादा दुकानों में भटकने के बजाय एक ही थोक दुकान से पूरा सामान लें, इससे बेहतर डील मिलती है.

इसे भी पढ़ें- पीली सरसों vs काली सरसों, सेहत के लिए कौन-सा तेल है बेस्ट? ज्यादातर लोग नहीं जानते सही जवाब

First published on: Feb 08, 2026 02:22 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.