Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक

Suit Sleeves 2026 Designs: नॉर्मल बाजुओं की जगह आप ये डिजाइन बनवाएं, क्योंकि इससे सूट की कीमत बढ़ जाएगी. हर एक डिजाइन आपको काफी रॉयल और क्लासी लुक देगा. ईद का सूट सिलवाने से पहले एक बार ये डिजाइन जरूर देख लें।

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 11, 2026 11:35
Latest Sleeves Designs for Eid Suits
ईद के सूट के लिए लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइंस. Image Credit- News24

Eid Suit Sleeves Designs for Women: ईद करीब है ऐसे में सभी लोग तैयारियों में लग गए होंगे, खासतौर से महिलाएं. महिलाएं अपने आउटफिट को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं. कुछ महिलाएं मार्केट से सूट लाती हैं तो कुछ नया सूट बनवाती हैं. इस दौरान अक्सर लोग कपड़ा, नेक डिजाइन या दुपट्टे पर ज्यादा ध्यान देते हैं, लेकिन स्लीव्स यानी बाजू का डिजाइन भी पूरे लुक को बदल सकता है. आजकल वैसे भी कुर्ती में अलग-अलग तरह की स्लीव्स काफी ट्रेंड में हैं, जो सिंपल ड्रेस को भी बेहद स्टाइलिश बना देती हैं. अगर आप भी अपने सिंपल. सूट को क्लासी बनाना चाहती हैं तो इस लेख में बताए गए डिजाइन को फॉलो कर सकती हैं. यकीनन आपके सूट का लुक दोगुना बदल जाएगा. 

इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas Hindi: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा, जानें आसान रेसिपी

---विज्ञापन---

ईद के सूट के लिए लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइंस | Latest Sleeves Designs for Eid Suits

बेल स्लीव्स डिजाइन- बेल स्लीव्स हर तरह के सूट के साथ अच्छी लगती है. इन दिनों यह डिजाइन वैसे ही काफी ट्रेंड में हैं. इसमें बाजू ऊपर से फिट होती है और नीचे की तरफ घेरदार यानी घंटी की तरह फैल जाती है. इससे आउटफिट में एलिगेंट और फेस्टिव लुक आता है. 

पफ स्लीव्स डिजाइन- पफ स्लीव्स भी काफी ट्रेंडी डिजाइन है. इसमें कंधे के पास हल्का फुलाव दिया जाता है, जिससे स्लीव्स का लुक अलग ही दिखता है. यह डिजाइन खासतौर पर सूट के साथ अच्छा लगता है. आप भी इसे डिजाइन करवा सकती हैं. 

---विज्ञापन---

थ्री-फोर्थ स्लीव्स डिजाइन- अगर आप सिंपल और क्लासी लुक चाहती हैं. तो थ्री स्लीव्स एक परफेक्ट ऑप्शन है. यह ना सिर्फ ज्यादा लंबी होती है और ना ही बहुत छोटी, इसलिए लगभग हर बॉडी टाइप पर अच्छी लगती है. अगर आपका सिंपल सूट है तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट है. 

स्लिट स्लीव्स डिजाइन- अगर आप मॉडर्न लुक चाहती हैं तो यह लुक एकदम परफेक्ट रहेगा. इसमें बाजू पर हल्की कटिंग या स्लिट दी जाती है, जिससे सूट का डिजाइन थोड़ा अलग और फैशनेबल नजर आता है. यह डिजाइन खासकर पार्टी वियर सूट में अच्छा लगता है. अगर आपका सूट हैवी है तो यह डिजाइन बेस्ट रहेगा. 

डोरी स्लीव्स डिजाइन- अपने सूट को क्लासी लुक देने के लिए डोरी वाला डिजाइन एकदम बेस्ट रहेगा. इससे ना सिर्फ सिंपल सूट को ट्रेंडी लुक मिलेगा बल्कि यह महंगा भी लगेगा. आप अपने हिसाब से डोरी का डिजाइन बनवा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें- रोटियों को टिफिन में गीली होने से कैसे बचाएं? जानिए सॉफ्ट रखने का परफेक्ट तरीका

First published on: Mar 11, 2026 11:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.