Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

लंच में झटपट बनाएं लहसुन की क्रिस्पी भुजिया, मक्के की रोटी के साथ करें सर्व, उंगलियां चाटते रह जाएंगे

Lahsun Ki Sabzi: अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए लहसुन की सब्जी बेस्ट हो सकती है. खास बात यह है कि इसे बनाना बहुत ही आसान है, जिसे पराठे के साथ सर्व किया जा सकता है. 

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 5, 2026 12:54
Garlic Dry Sabzi Recipe
लहसुन की भुजिया रेसिपी. Image Credit- Freepik

Garlic Dry Sabzi Recipe: लंच में बनने वाले रोज के खाने से अगर आप बोर हो चुके हैं और कुछ नया या टेस्टी बनाना चाहते हैं तो लहसुन की भुजिया बेहतरीन ऑप्शन है. यह रेसिपी ना सिर्फ जल्दी बन जाती है, बल्कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई तारीफ किए बिना नहीं रह पाएगा. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत भी नहीं होती है. लहसुन अपने आप में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं. जब इसे भजिया के रूप में बनाया जाता है, तो इसका स्वाद और भी मजेदार हो जाता है. 

इसे भी पढ़ें- बच्चे के लिए ‘खामोश जहर’ जैसी है माता-पिता की यह एक आदत, घुट-घुटकर रहने लगते हैं नन्हे-मुन्हे

---विज्ञापन---

लहसुन की भुजिया रेसिपी

सामग्री 

  • लहसुन की कलियां- 10
  • बेसन- 1 कप 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
  • हरा धनिया- आधा चम्मच 
  • हल्दी- आधा छोटा चम्मच 
  • अजवाइन- आधा चम्मच 
  • स्वादानुसार- नमक 
  • पानी- घोल बनाने के लिए
  • तेल- तलने के लिए 

विधि 

  • सबसे पहले लहसुन की कलियों को हल्का सा कूट लें, ताकि उनका फ्लेवर अच्छे से बाहर आए. अब एक बाउल में बेसन डालें और उसमें लाल मिर्च, हल्दी, अजवाइन, नमक और हरा धनिया मिलाएं. 
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो और न ही बहुत गाढ़ा. अब कड़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए तो लहसुन की कलियों को बेसन के घोल में डुबोकर तेल में डालें. 
  • इन्हें मध्यम आंच पर गोल्डन ब्राउन होने तक तलें. जब भजिया कुरकुरी और अच्छी तरह से पक जाएं तो इन्हें टिश्यू पेपर पर निकाल लें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए. 
  • अब गरमा-गरम लहसुन की भुजिया को आप हरी चटनी और पराठे के साथ सर्व करें. इसका स्वाद आपके घर में सभी को पसंद आएगा और आपको कई तरह के फायदे भी मिलेंगे.

इसे भी पढ़ें- अप्रैल के महीने में देखना चाहते हैं बर्फ? इन जगहों पर हैं 80% चांसेज… आप भी कर सकते हैं एक्सप्लोर

---विज्ञापन---
First published on: Apr 05, 2026 12:54 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.