News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Karwa Chauth Trending Mehndi Designs: करवा चौथ पर मेहंदी लगाने का शौक हर महिला को होता है. इस खास मौके पर हाथों में रची सुंदर और गहरी मेहंदी न सिर्फ सौंदर्य बढ़ाती है, बल्कि यह सुहाग का प्रतीक भी मानी जाती है. करवा चौथ का त्योहार कल यानी 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. अगर आप भी आज की रात हाथों में सुंदर सी मेहंदी लगवाना चाहती हैं और कुछ अलग व नया ट्राई करना चाहती हैं तो आइए देखते हैं कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स. इन डिजाइन्स को अपनाकर आप न सिर्फ स्टाइलिश दिखेंगी, बल्कि ट्रेंड में भी छा जाएंगी.
आप चाहें तो आज की रात इस तरह की डिजाइन लगवा सकती हैं, जिसमें एक हाथ में छलनी और दूसरे हाथ में चांद का चित्र बनवाया जा सकता है. यह डिजाइन काफी ट्रेंडिंग और सुंदर लगती है.
हाथ के पीछे वाले हिस्से में फ्लोरल डिजाइन बनवाएं. यह न केवल खूबसूरत लगती है, बल्कि आपके करवा चौथ के लुक को और खास बना देती है.
इस तरह की डिजाइन में एक हथेली पर शुभ करवा चौथ और दूसरी हथेली पर पति का नाम लिखा जा सकता है. यह अलग और खास लगती है.
आप एक हाथ पर शादी का चित्र और दूसरे हाथ पर करवा चौथ से जुड़ा चित्र बनवा सकती हैं. यह बहुत ही आकर्षक और ट्रेंडिंग डिजाइन है.
इस बार दिया वाली मेहंदी डिजाइन ट्राय करें, जो बेहद सुंदर लगती है और आपके फेस्टिव लुक को शानदार बना देती है.
ये भी पढ़ें-Karwa Chauth 2025: इस करवा चौथ पहनें सेलेब्स इंस्पायर्ड बनारसी साड़ियां, देखते ही पूछेंगे लोग कहां से ली?
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।