हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मेहंदी लगाने का समय नहीं? करवा चौथ पर हाथों में लगाएं ये 5 ट्रेंडिंग और सुंदर आलता डिजाइन, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Karwa Chauth 2025: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनको करवा चौथ के दिन मेहंदी लगाने का समय नहीं मिलता है. जिसके चलते हाथ सूने रह जाते हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ होता है तो आइए देखते हैं कि आप कैसे अपने हाथों में ट्रेंडिंग आलता डिजाइन बना सकते हैं. साथ ही अपने हाथों को सजा सकते हैं.

विज्ञापन
करवा चौथ पर ये आलता डिजाइन देंगे आपके हाथों को नया लुक. Image Source Freepik

Karwa Chauth Trending Alta Design: करवा चौथ का त्योहार सजने-संवरने और श्रृंगार का खास अवसर होता है. इस दिन महिलाएं पारंपरिक परिधान पहनकर हाथों में मेहंदी लगाती हैं, लेकिन कई बार व्यस्तता या समय की कमी के कारण मेहंदी लगाना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में हाथ सूने-सूने लगते हैं. अगर आपके पास भी मेहंदी लगाने का समय नहीं है तो चिंता न करें. आप खूबसूरत और ट्रेंडिंग आलता डिजाइन से अपने हाथों की शोभा बढ़ा सकती हैं तो आइए देखते हैं कुछ आसान और सुंदर आलता डिजाइन, जो न केवल कम समय में बनते हैं, बल्कि देखने में भी बेहद आकर्षक लगते हैं.

करवा चौथ आलता डिजाइन | Karwa Chauth Alta Design

प्रिंट डिजाइन आलता

आप चाहें तो करवा चौथ पर प्रिंट स्टाइल डिजाइन में आलता लगा सकते हैं. ये काफी सुंदर लगता है साथ ही हाथों में रौनक डाल देता है. आप इसको किसी भी डिजाइन में बना सकते हैं.

स्टोन आलता डिजाइन

आप चाहें तो आलता लगाकर उसमें रौनक डालने के लिए स्टोन चिपका सकते हैं. ये काफी रौनकदार लगेगा साथ ही इसका लुक भी काफी ज्यादा अच्छा आएगा. इसके साथ ही आप इसको कम समय में भी लगा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: इस करवाचौथ पहनें ये ट्रेंडिंग पायल डिजाइन, छनकार ऐसी कि लोग देखते ही पूचेंगे कहां से ली?

सिंपल आलता डिजाइन

आप चाहें तो हाथों में सिपंल आलता डिजाइन को लगा सकते हैं. ये काफी सुंदर सिंपल सा लगता है. अगर आप वॉरकिंग हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है. साथ ही आपके लुक को भी निखार सकता है.

विज्ञापन

चांद प्रिंट आलता डिजाइन

आप चाहें तो हाथों में चांद की प्रिंट वाला आलता लगा सकते हैं. ये काफी सुंदर और अलग सा नजर आता है. साथ ही करवा चौथ की परंम्परा से मैच भी करता है.

फोरल डिजाइन आलता

आप अपने हाथों में फोरल डिजाइन आलता भी लगा सकते हैं. जो कि बहुत ही सुंदर लगता है. साथ ही आपके लुक में भी चार चांद लगा सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: सुंदर हेयर स्टाइल से आएगा गजब का लुक, करवाचौथ पर ट्राई करें ये ट्रेंडिंग हेयर एक्सेसरीज

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola