Kailash Mansarovar Yatra: कैलाश मानसरोवर की यात्रा करना हर व्यक्ति का सपना होता है। कैलाश पर्वत को भगवान शिव का निवास स्थान माना जाता है। इसकी ऊंचाई, ज्यामितीय आकार और चार पवित्र नदियों गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु और सतलुज का उद्गम स्थल होने के कारण यह पर्वत वैज्ञानिकों और आस्थावानों दोनों के लिए रहस्य का विषय है। यहां की शांति, वातावरण और दिव्यता मन को एक अलग ही शांति का अनुभव कराती है। यह स्थल केवल हिंदू धर्म के लिए ही नहीं, बल्कि बौद्ध, जैन और तिब्बती बोन धर्म के लिए भी अत्यंत पवित्र माना जाता है। कैलाश की परिक्रमा करना पुण्य का कार्य माना जाता है और कहा जाता है कि इससे जन्मों के पाप कट जाते हैं। तो आइए जानते हैं कैलाश मानसरोवर की कुछ खास विशेषताएं जो इसे दुनियाभर में अद्वितीय बनाती हैं।
भगवान शिव का निवास स्थान
कैलाश मानसरोवर पर्वत को हिंदू धर्म में भगवान शिव का घर माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि शिवजी यहां समाधि में लीन रहते हैं और यह पर्वत स्वयं ऊर्जा का स्रोत है।
चार पवित्र नदियों का उद्गम स्थल
कैलाश मानसरोवर पर्वत से एशिया की चार प्रमुख नदियां गंगा, ब्रह्मपुत्र, सिंधु और सतलुज उत्पन्न होती हैं। माना जाता है कि एक ही स्थान से इन चार नदियों का निकलना किसी चमत्कार से कम नहीं है।
सभी धर्मों के लिए पवित्र स्थल
कैलाश मानसरोवर न केवल हिंदुओं के लिए, बल्कि बौद्ध, जैन और तिब्बती बोन धर्म के अनुयायियों के लिए भी अति पावन स्थल है। जैन धर्म में इसे प्रथम तीर्थंकर ऋषभदेव की मोक्ष स्थली माना गया है।
परिक्रमा का विशेष महत्व
ऐसा माना जाता है कि कैलाश पर्वत की 52 किलोमीटर लंबी परिक्रमा करने से मनुष्य के सारे पापों का नाश हो जाता है। इसके साथ ही आत्मा की शुद्धि होती है। बहुत से लोग इसे मोक्ष प्राप्ति का मार्ग मानते हैं।
ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra: पुरी में हैं सिर्फ समुद्र नहीं, ये दिव्य मंदिर भी कराते हैं आध्यात्मिक अनुभव
संबंधित खबरें
नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 hr agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
3 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
4 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
6 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
21 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines