Jagannath Rath Yatra: पुरी में हैं सिर्फ समुद्र नहीं, ये दिव्य मंदिर भी कराते हैं आध्यात्मिक अनुभव

ऐसे बहुत से लोग हैं जो जगन्नाथ यात्रा पर पुरी जाने का प्लान बना रहे होंगे। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं तो आइए जानते हैं कुछ ऐसे मंदिरों के बारे में जो जगन्नाथ मंदिर के साथ-साथ काफी प्रसिद्ध हैं, जहां जाए बिना आपकी यात्रा अधूरी मानी जाएगी।

Jagannath Rath Yatra: पुरी में हैं सिर्फ समुद्र नहीं, ये दिव्य मंदिर भी कराते हैं आध्यात्मिक अनुभव

Jagannath Rath Yatra: पुरी, ओडिशा का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है जो भगवान जगन्नाथ के भव्य मंदिर के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं खासकर रथ यात्रा के समय। लेकिन पुरी सिर्फ जगन्नाथ मंदिर तक ही सीमित नहीं है इस जगह पर कई और प्राचीन, सुंदर और पावन मंदिर हैं जो आध्यात्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माने जाते हैं। अगर आप पुरी की यात्रा पर जाने का सोच रहे हैं तो इन अन्य प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन भी जरूर करें। ये मंदिर न सिर्फ धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि इनकी वास्तुकला इतिहास और माहौल भी मन को शांति और दिव्यता से भर देता है। तो आइए जानते हैं कौन-से वे प्रसिद्ध मंदिर हैं जहां जाकर आपकी यात्रा पूरी मानी जा सकती है।

विज्ञापन

लिंगराज मंदिर, भुवनेश्वर

Image Source Freepik

विज्ञापन

लिंगराज मंदिर बहुत ही प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भुवनेश्वर का सबसे बड़ा और प्राचीन मंदिर माना जाता है। इसकी शानदार कलिंग शैली की वास्तुकला और शांत वातावरण भक्तों को शांति प्रदान करता है। आप यहां जाने का जरूर सोच सकते हैं।

मुक्तेश्वर मंदिर, भुवनेश्वर

Image Source Freepik

विज्ञापन

मुक्तेश्वर मंदिर को “कलिंग वास्तुकला का रत्न” कहा जाता है। यह छोटा पर बेहद सुंदर मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और खासतौर पर अपने तोरण (पत्थर की मेहराब) और जटिल नक्काशी के लिए प्रसिद्ध है।

सूर्य मंदिर, कोणार्क

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह विश्व प्रसिद्ध मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है और इसे ‘ब्लैक पगोडा’ भी कहा जाता है। विशाल रथ के आकार में बना यह मंदिर यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भी है।इसकी भव्यता और शिल्पकला देखना अपने आप में एक अद्भुत अनुभव है। इस मंदिर में लोग दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं।

राजरानी मंदिर, भुवनेश्वर

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है, हालांकि यहां कोई मूर्ति स्थापित नहीं है। इसकी विशेषता है इसकी लाल और पीले पत्थरों से बनी शानदार नक्काशी। यह मंदिर अपनी अनोखी शांति और स्थापत्य कला के लिए बहुत ही जाना जाता है।

चंद्रभागा मंदिर, कोणार्क के पास

Image Source Freepik

विज्ञापन

यह मंदिर समुद्र के किनारे स्थित है और सूर्य भगवान की उपासना के लिए प्रसिद्ध है। लोग यहां सूर्योदय के समय विशेष पूजा करने आते हैं। यह स्थान प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर है। इसके साथ ही यह मंदिर बहुत ही सुंदर है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ