Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

कबूतर किस गंध से नफरत करते हैं? यहां जानिए बालकनी से भगाने के लिए किस चीज का करें इस्तेमाल

Kabootar Keep Away: बालकनी में कबूतर आकर परेशान कर देते हैं. ऐसे में समझ नहीं आता कि कबूतर से कैसे छुटकारा पाया जाए. आप इन घरेलू चीजों की मदद से उन्हें आसानी से दूर रख सकते हैं. कुछ चीजें हैं जिनकी स्मेल से कबूतर दूर भागते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 27, 2026 11:01
Kabootar Keep Away
कबूरत किन चीजों से दूर भागते हैं? Image Credit- Shutterstock

Kabootar Kis Cheez Se Darte Hain: कबूतर गलियों से ज्यादा बालकनी में पाए जाते हैं. उन्होंने अपना बसेरा बालकनी में बनाना शुरू कर दिया है और गंदगी की वजह से ज्यादातर लोग परेशान हो जाते हैं. कबूतर को मारा तो नहीं जा सकता, लेकिन उन्हें दूर जरूर भगाया जा सकता है ताकि अपनी बालकनी को गंदगी और बीमारियों से दूर रखा जा सके. अगर आप बिना नुकसान पहुंचाए इन्हें दूर रखना चाहते हैं तो कुछ चीजें हैं जिनकी स्मेल से कबूतर दूर भागते हैं. आइए जानते हैं कबूतर किन गंधों से दूर भागते हैं और उन्हें भगाने के लिए क्या इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें- पसीने की बदबू आए तो क्या करना चाहिए? यहां जानिए किस तरह मिलगा इस स्मेल से छुटकारा

---विज्ञापन---

कबूरत किन चीजों से दूर भागते हैं?

लाल मिर्च पाउडर- यह बहुत कम लोगों को पता होगा कि कबूतर तीखी स्मेल से बहुत ही दूर भागते हैं. इसलिए इसका इस्तेमाल पानी में डालकर स्प्रे बनाकर करें. इससे कबूतर बालकनी में बैठने से बचते हैं.
सिरका- सफेद या सेब का सिरका इस्तेमाल किया जा सकता है. सिरके की स्मेल कट्टी होती है, जिससे कबूतर दूर भागते हैं. इसका इस्तेमाल पानी में डालकर करना बेस्ट हो सकता है. आप रोजाना बालकनी में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
नीलगिरी या पुदीना तेल- ये दोनों तेल ज्यादा स्मेल वाले होते हैं, जिनका इस्तेमाल कबूतर को भगाने के लिए किया जा सकता है. इसके लिए आपको रुई में तेल लगाकर बालकनी में रखना होगा.
लहसुन और प्याज- प्याज और लहसुन का भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इन दोनों चीजों से कबूतर बालकनी के पास भी नहीं आते हैं. इन्हें पानी में उबालकर स्प्रे बनाएं और बालकनी में छिड़काव करें.
अंडे की छिलके- अंडे खाकर उसके छिलके बिल्कुल ना फेंके, क्योंकि इनका इस्तेमाल कबूतरों को भगाने के लिए किया जा सकता है. आप अंडे किसी चीज में करके बालकनी या कबूतर आने वाली जगहों पर रख सकते हैं.

कैसे करें इस्तेमाल?

स्प्रे का इस्तेमाल आपको दिन में दो बार करना है और अगर आप किसी छिलके का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको हर तीसरे दिन इसे बदलना चाहिए. काफी दिन होने के बाद इसकी स्मेल पर असर हो सकता है.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 10 हजार में घूमें भारत की ये शानदार जगहें, कम पैसों में भी बन सकती है यादगार ट्रिप

First published on: Mar 27, 2026 11:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.