हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के जूस को शामिल करते हैं, जिसमें CPA और GAT जूस भी शामिल होते हैं। बता दें कि सीपीए जूस को खीरा, पुदीना और आंवले से बनाया जाता है और जीएटी जूस अदरक, आंवला और हल्दी से बनता है। डॉ. शिल्पा अरोड़ा ने इस जूस के फायदे के बारे में बात की और फलों के जूस से बचने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि फलों के जूस के बजाय सब्जियों के जूस ज्यादा फायदेमंद होते हैं। उन्होंने दो जूस, सीपीए और जीएटी के बारे में बाताया,, जो कोलेस्ट्रॉल, यूरिक एसिड, सूजन और यहां तक कि डायबिटीज को भी कम करने में मदद कर सकते हैं।
सीपीए और जीएटी क्यों?
शिल्पा के अनुसार, दोनों ड्रिंक कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं, शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं, आपकी त्वचा को साफ रख सकते हैं और बालों को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। कहा जाता है कि ये आपकी इम्यूनिटी सिस्टम को भी बढ़ाने में मदद करते हैं, जिससे आपका शरीर बीमारियों से दूर रहता है।
ये भी पढ़ें- गोंद या गोंद कतीरा हेल्थ के लिए कौन सा ज्यादा बेहतर?
सीपीए क्या है?
सीपीए का मतलब खीरा, पुदीना और आंवला जूस है। इस जूस को बनाने के लिए आपको 1 खीरा, 6 से 8 पुदीने के पत्ते और 1 आंवला चाहिए। इन्हें काट लें और 1 कप पानी का इस्तेमाल करके अच्छी तरह से मिला लें। स्वाद बढ़ाने और इसे ताजा रखने के लिए आप इसमें चुटकी नमक और काली मिर्च भी मिला सकते हैं।
जीएटी क्या है?
GAT का मतलब है अदरक, आंवला और हल्दी वाला जूस। इस जूस को बनाने के लिए आपको 2 बड़े चम्मच कसे हुए अदरक, 1 आंवला और 2 बड़े चम्मच कसी हुई हल्दी चाहिए। इन्हें एक गिलास पानी में मिलाकर पीस लें और इसमें चुटकी भर नमक और काली मिर्च डालकर पी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 फूड में अंडे से भी ज्यादा होता है प्रोटीन, जानें कैसे करें डाइट में शामिल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
12 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
17 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
21 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
23 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines