Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

जला हुआ काला पैन साफ करने के लिए अब नहीं करनी पड़ेगी घंटों मेहनत, काम आएगा किचन में रखा ये आधा टुकड़ा

Burnt Pan Cleaning Tips: कई बार खाना बनाते वक्त पैन जल जाता है और उसमें जली हुई परत चिपक जाती है, जिसे साफ करना काफी मुश्किल लगने लगता है. हालांकि, अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस लेख में बताए गए टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं.   

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Feb 21, 2026 13:24
Burnt Pan Cleaning Tips
जला हुआ पैन कैसे साफ करें? Image Credit- Shutterstock

Jala Hua Bartan Saaf Karna: किचन में खाना बनाते समय कई बार पैन या कड़ाही जल जाती है और उसके तले पर काली परत जम जाती है. इसे साफ करना किसी मुश्किल काम से कम नहीं लगता, क्योंकि घंटों रगड़ने के बाद भी जला हुआ हिस्सा पूरी तरह नहीं निकलता. ऐसे में लोग महंगे क्लीनर या स्टील स्क्रबर का इस्तेमाल करते हैं, जिससे बर्तन की कोटिंग खराब होने का डर रहता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर बहुत आसानी से जला हुआ बर्तन साफ करें और इसके लिए हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करें. आप घर पर रखी कुछ सामग्रियों से बहुत ही आसानी से जला हुआ बर्तन साफ कर सकते हैं, कैसे आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.  

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 15 दिनों में 80% बाल झड़ना होगा खत्म, एक्सपर्ट के बताए ये नुस्खे आएंगे आपके बहुत काम

---विज्ञापन---

जला हुआ पैन कैसे साफ करें? 

जला हुआ पैन साफ करने के लिए प्याज का टुकड़ा भी बेहद असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. प्याज में मौजूद नेचुरल एंजाइम और हल्का एसिड जली हुई परत को ढीला करने में मदद करते हैं, जिससे सफाई आसान हो जाती है. 

कैसे करें इस्तेमाल? 

  • सबसे पहले जले हुए पैन में पानी डालकर 10 मिनट उबाल लें.
  • फिर गैस बंद करके पानी को थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब एक प्याज का आधा टुकड़ा लें और कटे हुए हिस्से को जले हुए दाग पर रगड़ें.
  • ऊपर से बेकिंग सोडा भी छिड़क दें और 5 मिनट बाद स्पंज से हल्के हाथों से साफ करें.

नींबू का कर सकते हैं इस्तेमाल

आप नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जले हुए दाग को ढीला करता है और बर्तन को चमकाने में मदद करता है. इसका इस्तेमाल नीचे बताए गए टिप्स की मदद से कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सबसे पहले जले हुए पैन में इतना पानी डालें कि जला हुआ हिस्सा ढक जाए.  
  • अब इसे गैस पर रखकर 10 मिनट उबाल लें.  
  • इसके बाद, गैस बंद करें और पानी थोड़ा ठंडा होने दें.
  • अब आधा नींबू लें और उसे सीधे जले हुए हिस्से पर रगड़ें.  
  • चाहें तो ऊपर से थोड़ा बेकिंग सोडा भी छिड़क सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- PG में रहते हैं और सुबह नहीं मिलता नाश्ता बनाने का टाइम? 5 मिनट में तैयार करें हेल्दी ओट्स-फ्रूट ब्रेकफास्ट, दिनभर रहेंगे एक्टिव

First published on: Feb 21, 2026 01:24 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.