PG में रहते हैं और सुबह नहीं मिलता नाश्ता बनाने का टाइम? 5 मिनट में तैयार करें हेल्दी ओट्स-फ्रूट ब्रेकफास्ट, दिनभर रहेंगे एक्टिव

क्या आप भी रोज अच्छा और हेल्दी नाश्ता नहीं कर पाते हैं? खराब लाइफस्टाइल के कारण हो रही बीमारियों में एक सबसे बड़ी वजह गलत दिन की शुरुआत है. हम आपको इस स्टोरी में सिर्फ 5 मिनट में बनने वाले नाश्ते की रेसिपी बताएंगे, जो आपको दिन भर ऊर्जा देने में मदद करेगा. आइए जानते हैं.

Easy No Cook Breakfast For Working Professionals

कम वक्त में नाश्ते में क्या बनाएं?

Healthy Quick Breakfast Ideas: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह का नाश्ता अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है, खासकर उन लोगों द्वारा जो पढ़ाई या नौकरी के लिए घर से दूर पीजी आदि में रहते हैं. समय की कमी या सही व्यवस्था न होने के वजह से कई लोग बिना नाश्ता किए ही ऑफिस या कॉलेज निकल जाते हैं, या फिर रास्ते से तली-भुनी और अनहेल्दी चीजें खा लेते हैं. लेकिन याद रखिए कि, सुबह का हेल्दी नाश्ता पूरे दिन शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है. अगर दिन की शुरुआत पोषण से भरपूर भोजन से हो, तो थकान कम होती है और काम में मन भी बेहतर लगता है. ऐसे में अगर आप भी सुबह अच्छे से नाश्ता नहीं कर पाते हैं, तो हम आपको ओट्स-फ्रूट की शानदार रेसिपी बताएंगे, जो बनाने में आसान होगी और हेल्दी भी खूब होगी. आइए जानते हैं इस रेसिपी को आप कैसे बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

ओट्स-फ्रूट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या महंगे सामान की जरूरत नहीं है. इसे बनाने के लिए आपको चाहिए;

  • ओट्स
  • जरूरत के हिसाब से दूध
  • मौसमी फल जैसे केला, सेब, पपीता या अंगूर.
  • ड्राई फ्रूट्स जैसे बादाम, किशमिश आदि.
  • आखिर में स्वाद बढ़ाने के लिए शहद या गुड़.

कैसे बनाएं ये हेल्दी नाश्ता?

विज्ञापन
  • सबसे पहले आधा या एक कप दूध को हल्का गर्म कर लें.
  • एक कटोरे में 3-4 चम्मच ओट्स डालें. इंस्टेंट ओट्स हों तो और भी बेहतर, क्योंकि ये जल्दी नरम हो जाते हैं.
  • अब ओट्स के ऊपर गर्म दूध डालें और 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि ओट्स हल्के फूल जाएं और खाने लायक सॉफ्ट हो जाएं.
  • इसके बाद अपने पसंदीदा मौसमी फल जैसे केला, सेब, पपीता या अंगूर आदि को छोटे टुकड़ों में काटकर ऊपर से डालें.
  • अब इसमें बादाम, किशमिश या मूंगफली जैसे ड्राई फ्रूट्स मिलाएं, जिससे स्वाद और पोषण दोनों बढ़ें.
  • आखिरी में स्वाद के अनुसार थोड़ा शहद या गुड़ मिलाएं और अच्छे से मिक्स करके तुरंत खाएं.

यह भी पढ़ें: कोंफिडेंस को कम करती हैं आपकी ये 10 गलतियां, डॉक्टर ने कहा खुद के साथ कभी मत कीजिए ऐसा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ