International Plastic Bag Free Day: आज के समय में प्लास्टिक हमारी लाइफस्टाइल और नेचर को कैसे खराब कर रही है, यह तो सभी जानते हैं। हममें से ज्यादातर लोग हर रोज इसका इस्तेमाल करते हैं। चाहे हम किराने का सामान खरीद रहे हों या फिर अपने ऑफिस में खाना पैक करके ले जाना हो। लगभग सभी कामों के लिए जाने-अनजाने में हम प्लास्टिक का इस्तेमाल करते हैं। यह हमारे नेचर को ही नहीं, बल्कि हमारी हेल्थ को भी बुरी तरह से नुकसान पहुंचा रही है। आज कई लोग प्लास्टिक का इस्तेमाल कर गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 3 जुलाई को इंटरनेशनल प्लास्टिक बैग फ्री डे मनाया जाता है। इस दिन उन्हें याद दिलाया जाता है कि प्लास्टिक उनके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। इसके साथ ही लोगों को प्लास्टिक की जगह अन्य ऑप्शन चुनने की अपील की जाती है।
कैसे हुई इस दिन की शुरुआत
इस दिन की शुरुआत साल 2009 में जीरो वेस्ट यूरोप ने की थी और इसके बाद से इसे पूरी दुनिया में लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाने लगा। इस दिन का उद्देश्य है कि प्लास्टिक बैग के इस्तेमाल पर रोक लगाना और इससे होने वाली बीमारियों से लोगों को बचाना। कई बार जब हम इस्तेमाल करते हैं, तो उनमें से कुछ सिंगल यूज प्लास्टिक से बने होते हैं और कई बार अनजाने में हम इसका इस्तेमाल एक से ज्यादा बार कर लेते हैं, जो नेचर के साथ-साथ इंसान और अन्य जीवों के लिए भी नुकसानदायक होता है। यहां तक कि प्रदूषण के सबसे बड़े कारणों में से एक प्लास्टिक बैग भी है।
प्लास्टिक बैग फ्री डे का महत्व
जब भी हम प्लास्टिक इस्तेमाल करते हैं, तो सबसे पहले हमारे पानी को गंदा करता है, खासकर सिंगल यूज प्लास्टिक से बनी हुई चीजें। आज के समय में हर रोज लगभग 2000 से भी ज्यादा प्लास्टिक नदियों और झीलों में बहाए जाते हैं। इसके कारण पानी ही गंदा नहीं होता, बल्कि नदियों और झीलों में मौजूद जीव-जंतुओं को भी नुकसान पहुंचता है। कहा जाता है कि एक प्लास्टिक बैग को खत्म होने में 500 साल से भी ज्यादा लग जाते हैं और तब तक ये हमारी हेल्थ को खराब कर चुकी होती है। लोगों को इन खतरों से बचाने और जागरूक करने के लिए इस खास दिन को मनाया जाता है।
ये भी पढ़ें- World UFO Day: क्यों मनाया जाता है विश्व यूएफओ डे? जानें इतिहास और महत्व
संबंधित खबरें
घर पर ही बनाएं ढाबा स्टाइल चिली गार्लिक लच्छा पराठा, जानें रेसिपी
1 hr agoछोटे बेडरूम में नहीं है अलमारी? कपड़े रखने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स
3 hrs agoबालों में चाहिए जापानी महिलाओं जैसी चमक? आजमाएं ये हेयर केयर रूटीन
3 hrs agoव्हाइट शर्ट के बगल के जिद्दी पीले दाग हटाने के लिए अपनाएं ये घरेलू नुस्खे
5 hrs agoक्या आपने खाई है पनपथी रोटी? जानिए यूपी-बिहार में मशहूर इस रोटी की रेसिपी
7 hrs agoगेहूं का आटा चेहरे के अनचाहे बालों के लिए कैसे करें इस्तेमाल? यहां जानिए
9 hrs ago5 अक्टूबर को ही क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड टीचर्स डे? जानिए इसका इतिहास
11 hrs agoलगातार आ रही है हिचकी और नहीं मिल रहा आराम? तुरंत करें ये काम
1 day agoदुर्गा पूजा में साड़ी पहनकर दिखना है खूबसूरत, इन टिप्स से पाएं बंगाली लुक
1 day agoतांबे के लोटे का पानी है फायदेमंद, लेकिन ये गलतियां कर सकती हैं सेहत खराब!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines