हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

International Picnic Day: पिकनिक का मजा अब दूर नहीं, दिल्ली के ये स्पॉट्स हैं एकदम परफेक्ट

International Picnic Day: आज के समय में हर व्यक्ति इतना व्यस्त हो चुका है कि उसके पास अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के लिए टाइम ही नहीं होता। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं दिल्ली में ऐसे पिकनिक स्पॉट्स के बारे में जहां जाकर आप क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं और दिन को यादगार बना सकते हैं।

विज्ञापन

International Picnic Day: अगर आप वीकेंड या छुट्टियों में अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो दिल्ली के पिकनिक स्पॉट्स आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं। दिल्ली न सिर्फ ऐतिहासिक स्थलों के लिए मशहूर है, बल्कि यहां कई ऐसी खूबसूरत और शांत जगहें भी हैं जहां आप नेचर के करीब जाकर मस्ती भरे पल बिता सकते हैं और ये आपका दिल भी जीत लेंगी। तो आइए जानते हैं दिल्ली के उन शानदार और एकदम परफेक्ट पिकनिक स्पोर्ट्स के बारे में जहां आप अपनी यादों को और भी खास बना सकते हैं।

सुंदर नर्सरी

सुंदर नर्सरी हुमायूं के मकबरे के पास स्थित है। यह गार्डन 90 एकड़ में फैला हुआ है। यहां रंग-बिरंगे फूल, हरियाली, झील और सुंदर वॉकवे हैं। इसके साथ ही आप यहां परिवार के साथ बैठकर समय बिता सकते हैं।

विज्ञापन

लोधी गार्डन

दिल्ली के दिल में बसा यह ऐतिहासिक गार्डन पुराने मकबरों, हरियाली और खुले वातावरण के लिए बहुत ही जाना जाता है। यहां आप मॉर्निंग वॉक, योग और पिकनिक के लिए आ सकते हैं। यह जगह बहुत से लोगों में लोकप्रिय है।

यमुना घाट

यमुना घाट शांत वातावरण में बसा हुआ है। अगर आप शांति से समय बिताना चाहते हैं तो यहां यमुना के किनारे बैठकर मजा ले सकते हैं। इस जगह का खासकर सूरज उगने और पक्षियों के झुंड उड़ने का दृश्य बेहद मनमोहक होता है।

विज्ञापन

ओखला बर्ड सेंचुरी

ओखला बर्ड सेंचुरी पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है। यमुना नदी के किनारे बसी यह सेंचुरी सर्दियों में हजारों प्रवासी पक्षियों का घर बन जाती है। यह बच्चों और नेचर लवर्स के लिए एक परफेक्ट आउटिंग स्पॉट है। आप चाहें तो यहां पिकनिक के लिए आ सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Indian Destinations: विदेश जाना लग रहा है महंगा? घूम आएं ये इंडियन डेस्टिनेशन, खुश हो जाएगा दिल

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola