Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

ऑनलाइन ऑर्डर करने जा रही हैं Induction? इन बातों का रखें ध्यान, वरना 1 महीने भी नहीं चलेगा

Buying Online Induction: कई बार बिना सही जानकारी के इंडक्शन खरीद लेने से बाद में परेशानी हो सकती है. कुछ ही दिनों में मशीन गर्म होने लगती है, ठीक से काम नहीं करती या जल्दी खराब हो जाती है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 12, 2026 09:47
Online Induction Kaise Kharide
ऑनलाइन इंडक्शन कैसे खरीदें? Image Credit- Freepik

Online Induction Kaise Kharide: युद्ध की वजह से LPG गैस के दाम बहुत बढ़ गए हैं, जिसकी वजह से सिलेंडर की कमी हो गई है. लोग इसी टेंशन में है कि अगर उनका सिलेंडर खत्म हो गया तो वो क्या इस्तेमाल करेंगे और खाना कैसे बनाएंगे. इसी डर से लोग इंडक्शन कुकटॉप खरीदकर रख रहे हैं, ताकि आगे परेशानी ना हो और आसानी से इसका इस्तेमाल कर लिया जाए. हालांकि, कई लोग इंडक्शन को ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं क्योंकि मार्केट जाने का वक्त नहीं हैं. हालांकि, कई बार बिना सही जानकारी के इंडक्शन खरीद लेने से बाद में परेशानी हो सकती है. कुछ ही दिनों में मशीन गर्म होने लगती है, ठीक से काम नहीं करती या जल्दी खराब हो जाती है. 

इसे भी पढ़ें- Breakfast Ideas Hindi: सुबह के नाश्ते में झटपट बनाएं स्वादिष्ट पोहा, जानें आसान रेसिपी

---विज्ञापन---

ऑनलाइन इंडक्शन खरीदते वक्त किन बातों का रखें ध्यान 

पावर और वॉट जरूर चेक करें

इंडक्शन बिजली से चलता है, इसलिए इसे खरीदते वक्त इसकी पावर पर ध्यान दें. आमतौर पर इंडक्शन कुकटॉप 1200W से 2000W तक की पावर में आते हैं. अगर आपको सिर्फ चाय, कॉफी या हल्की-फुल्की कुकिंग करनी है तो कम पावर वाला और अगर दाल, सब्जी या रोटी जैसी चीजें बनाना चाहती हैं तो 1800W या 2000W वाला इंडक्शन ही खरीदें. 

इंडक्शन के साथ बर्तन भी खरीदें 

यह तो आपको पता होना चाहिए कि इंडक्शन पर खाना बनाने के लिए नॉर्मल बर्तन हमेशा काम नहीं करते. इसलिए दूसरे खरीदने पड़ते हैं, लेकिन इसके बावजूद बहुत से लोग पुराने एल्यूमिनियम के बर्तन इस्तेमाल करते हैं. इससे यह एक महीने के अंदर खराब हो सकता है. इसलिए इंडक्शन खरीदने से पहले इंडक्शन फ्रेंडली बर्तन खरीदें. 

---विज्ञापन---

ब्रांड, वारंटी और रिव्यू जरूर देखें

ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त सिर्फ कम कीमत ही ना देखें, बल्कि ब्रांड, वारंटी और रिव्यू भी चेक करें. कई बार सस्ते और अनजान ब्रांड के इंडक्शन ज्यादा समय तक नहीं चल पाते. साथ ही, यह भी देखें कि उस पर कम से कम 1 साल की वारंटी मिल रही है या नहीं. ऐसा करने से आपको फायदा होगा. 

रिटर्न पॉलिसी देखें 

ऑनलाइन खरीदारी करते वक्त हमेशा रिटर्न पॉलिसी चेक करें. कई बार सामान ऑनलाइन समझ आ जाता है लेकिन देखने या इस्तेमाल करने के बाद सही नहीं लगता. सही जानकारी के साथ खरीदा गया इंडक्शन लंबे समय तक अच्छी तरह काम करता है और किचन का काम भी आसान बना देता है.

इसे भी पढ़ें- रोटियों को टिफिन में गीली होने से कैसे बचाएं? जानिए सॉफ्ट रखने का परफेक्ट तरीका

First published on: Mar 12, 2026 09:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.