Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

इफ्तारी में खा लिए ज्यादा पकोड़े या समोसे? जानें बदहजमी से छुटकारा पाने के लिए कैसे बनाएं कहवा

Kahwa For Gas Acidity Pain: इफ्तार के बाद अक्सर लोगों को गैस की समस्या होने लगती है. अगर आप इसे अपने रूटीन का हिस्सा बनाते हैं तो तुरंत फायदा होगा. किचन में मौजूद अजवाइन से बना कहवा इस समस्या से राहत दिला सकता है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 5, 2026 11:19
Iftar Ke Baad Gas Banna
अजवाइन का कहवा कैसे बनाएं? Image Credir- Shutterstock

Iftar Ke Baad Gas Banna: रमजान का महीना चल रहा है. ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रख रहे होंगे. रोजा रखने के बाद इफ्तार में रोजा खोला जाता है. इस दौरान लोग अक्सर पकोड़े, समोसे, चाट और दूसरी तली-भुनी चीजें भरपूर मात्रा में खाई जाती हैं. ऐसे में कई बार पेट भारी हो जाता है और गैस बनने लगती है. यह इतनी बढ़ जाती है कि शरीर सुस्त होने लगता है. बदहजमी, गैस या एसिडिटी की समस्या होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. किचन में मौजूद अजवाइन से बना कहवा इस समस्या से राहत दिला सकता है.

इसे भी पढ़ें- Holi Dinner Recipe: होली खेलने के बाद कुछ हल्का खाने का है मन? ट्राई करें वेजिटेबल दलिया

---विज्ञापन---

अजवाइन का कहवा कैसे बनाएं?

अजवाइन को आयुर्वेद में पाचन के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है. इसमें मौजूद थाइमोल नाम का तत्व गैस, अपच और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है. आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे बना सकते हैं.

सामग्री

  • अजवाइन- 1 छोटा चम्मच
  • पानी- 1 कप
  • काला नमक- 1 चुटकी
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • शहद- आधा चम्मच

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर एक पैन में एक कप पानी डालकर गर्म करें.
  • अब इसमें एक छोटा चम्मच अजवाइन डाल दें और इसे 4 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें. जब पानी थोड़ा कम हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे छान लें.
  • अब इसमें स्वाद के लिए चुटकी भर काला नमक मिला सकते हैं. चाहें तो हल्का सा नींबू का रस और थोड़ा शहद भी डाल सकते हैं.
  • बस आपका अजवाइन का कहवा तैयार है. इसे हल्का गर्म-गर्म पीने से पेट को जल्दी आराम मिल सकता है.

बदहजमी में क्यों फायदेमंद है अजवाइन का कहवा?

  • अजवाइन में ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन एंजाइम को सक्रिय करते हैं.
  • इससे खाना जल्दी पचाने में मदद मिलती है और पेट में गैस बनने की समस्या कम हो जाती है.
  • इफ्तारी के बाद अगर पेट भारी लग रहा हो तो यह कहवा काफी राहत दे सकता है.
  • अजवाइन का कहवा पीने से गैस बनने की समस्या कम हो सकती है और पेट दर्द से भी राहत मिलती है.
  • यह पेट की जलन को शांत करने में मदद करता है और पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है.

कब पिएं अजवाइन का कहवा?

इफ्तारी के करीब 30 मिनट बाद इस कहवे को पिया जा सकता है. आप सेहरी में भी पी सकते हैं ताकि खाना आसानी से पच जाए.

---विज्ञापन---

इसे भी पढ़ें- गंदे यूरिक एसिड को शरीर से निचोड़कर बाहर कर देगी यह चटनी, इस तरह घर पर करें तैयार

First published on: Mar 05, 2026 11:19 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.