Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मियों में केले जल्दी हो जाते हैं खराब? इन आसान ट्रिक्स से करें स्टोर, हफ्तेभर रहेंगे एकदम फ्रेश

Ripen Banana Prevent Tips: वैसे तो केले हर मौसम में खाए जाते हैं, लेकिन गर्मियों में ज्यादा खराब होने लगते हैं. मार्केट से खरीदने के एक दिन बाद ही यह काले पड़ने लगते हैं और कई बार सड़ने भी लग जाते हैं. ऐसे में इन्हें सही तरह से स्टोर करके रखना जरूरी है.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 15, 2026 17:46
Kele Ko Store Karke Kaise Rakhe
केले को काला होने से कैसे बचाएं? Image Credit- Freepik

Kele Ko Store Karke Kaise Rakhe: गर्मियों में अक्सर फ्रूट्स सड़ने लग जाते हैं और केला सबसे पहले काला पड़ता है. ऐसे में अगर आप केले स्टोर करके रखना पसंद करते हैं तो आपको इसे सही तरह से स्टोर करके रखना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि ध्यान ना देने पर केले 3 दिन के अंदर ही काले पड़ने लगते हैं या बहुत ज्यादा नरम हो जाते हैं. साथ ही, केले का स्वाद भी खराब हो जाता है और कई बार उन्हें फेंकना पड़ता है. अगर आप भी चाहते हैं कि केले लंबे समय तक फ्रेश रहें, तो कुछ आसान स्टोरेज टिप्स अपनाना जरूरी है. सही तरीके से रखने पर केले लगभग एक हफ्ते तक खराब नहीं होते हैं देर किस बात की आइए विस्तार से जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी खाता है मिट्टी? जानिए यह आदत छुड़ाने के आसान उपाय

---विज्ञापन---

केले को काला होने से कैसे बचाएं? | How To Store Banana At Home

  • केले के डंठल को कवर करके रखने से वो जल्दी खराब नहीं होते. ऐसा इसलिए क्योंकि केले के गुच्छे के ऊपर वाले हिस्से यानी डंठल से एथिलीन गैस निकलती है, जिससे केले जल्दी पक जाते हैं. अगर आप इस हिस्से को प्लास्टिक रैप या एल्युमिनियम फॉइल से कवर कर देते हैं तो केले जल्दी खराब नहीं होंगे.
  • गर्म जगह पर केले रखने से खराब हो जाते हैं. इसलिए हमेशा केले ठंडी जगह पर रखें, क्योंकि धूप में रखने से केले जल्दी काले पड़ने लगते हैं. इसलिए बेहतर होगा कि आप किचन की ठंडी और हवादार जगह पर केले को रखें.
  • केले को हमेशा अकेला रखें और किसी दूसरे फल के साथ ना रखें. ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे फल एथिलीन गैस छोड़ते हैं. अगर केले को इन फलों के साथ रखा जाए तो वे जल्दी पक जाते हैं. इसलिए केले को हमेशा अलग रखकर स्टोर करें.
  • अगर केले ज्यादा पक गए हैं तो उन्हें फ्रिज में रख सकते हैं. फ्रिज में रखने से उनका छिलका काला हो सकता है, लेकिन अंदर का फल कई दिनों तक सही रहता है. हालांकि, रखने से पहले खराब या पिलपिले केले को बाहर निकालकर फेंक दें.
  • केले को टांगकर रखना भी अच्छा हो सकता है. कहा जाता है कि केले को टांग कर रखने से वो जल्दी खराब नहीं होते और लंबे वक्त तक फ्रेश रहते हैं.

इसे भी पढ़ें- क्या रोज अनानास खाने से बढ़ सकती है प्रजनन क्षमता? जानिए क्या है सच्चाई

---विज्ञापन---
First published on: Mar 15, 2026 05:44 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.