हिंदी न्यूज़/लाइफस्टाइल/मशरूम में लगाएं काली मिर्च का तड़का, पंकज भदौरिया से जानें घर पर कैसे तैयार करें ये यूनिक डिश
लाइफस्टाइल
मशरूम में लगाएं काली मिर्च का तड़का, पंकज भदौरिया से जानें घर पर कैसे तैयार करें ये यूनिक डिश
Mushroom Kali Mirch Recipe: अगर आप सिंपल मशरूम की डिश खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार काली मिर्च का तड़का आपके स्वाद को नया ट्विस्ट दे सकता है. हल्की मसालेदार और क्रीमी फ्लेवर वाली मशरूम काली मिर्च की यह रेसिपी कम समय में तैयार हो सकती है.
Mushroom Kali Mirch Tadka Recipe: मशरूम की सब्जी बहुत ही स्वादिष्ट होती है, लेकिन हर बार एक ही तरह की सब्जी खाना या बनाना बोर कर देता है. ऐसे में अगर आप कुछ नया और मजेदार ट्राई करना चाहते हैं तो मशरूम ब्लैक पेपर एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है और इसका स्वाद भी बहुत ही लाजवाब होता है. हल्की मसालेदार, क्रीमी और तीखी काली मिर्च के स्वाद वाली यह डिश खाने में जितनी टेस्टी है, बनाने में उतनी ही आसान भी है. आप भी इसे घर पर बहुत ही आसानी से तैयार कर सकते हैं. बस आपको सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए. इसके लिए हम आपके साथ मशहूर शेफ पंकज भदौरिया के द्वारा बताई यूनिक रेसिपी साझा कर रहे हैं. इसकी मदद से आप डिनर में बहुत ही आसानी से मशरूम काली मिर्च की स्वादिष्ट डिश तैयार कर सकते हैं.
सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर मशरूम को अच्छी तरह धोकर हल्का सूखाएं और बीच से काट लें. ध्यान रखें कि मशरूम में ज्यादा देर पानी भरा हुआ ना हो.
अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें कटा प्याज डाल दें. हल्का गोल्डन करने के बाद अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं.
फिर इसमें कटे हुए मशरूम पैन में डालें और तेज आंच पर 5 मिनट चलाते हुए पकाएं.
अब इसमें नमक, कुटी काली मिर्च और सोया सॉस डालकर अच्छी तरह से मिलाएं. यही काली मिर्च इस डिश का मुख्य फ्लेवर देती है.
आखिर में क्रीम डालकर हल्की आंच करें और गैस बंद करके एक बाउल में निकालें. ऊपर से हरा धनिया डालकर रोटी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.