---विज्ञापन---

Evening Snacks Ideas: शाम के नाश्ते को बनाएं हेल्दी और टेस्टी, ट्राई करें आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच; जानें रेसिपी

शाम के नाश्ते में वहीं रोजाना का बिस्कुट, समोसा खाकर बोर हो गए हैं, आप? इस स्टोरी में जानिए आप कैसे तैयार कर सकते हैं. टेस्टी-क्रिस्पी आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच.

---विज्ञापन---

क्या आप भी शाम में चाय के साथ कुछ ऐसा खाने चाहते हैं, जिसका स्वाद अच्छा हो और वो हेल्दी भी हो? अक्सर लोग शाम के समय डीप फ्रीई चीजें खाते हैं, लेकिन हम आपको इस स्टोरी में ऐसे डिश के बारे में बताएंगे, जिसे खाकर आप शाम के समय उसी को खाना पसंद करेंगे. ये डिश बनाने में मुश्किल भी नहीं है, बस आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करने होंगे, जिसके बाद ये डिश तैयार हो जाएगी, इतना ही नहीं, इसका स्वाद इतना शानदार होगा कि खाने वाला हर शख्स आपकी तारीफ करेगा. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं, आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच?

यह भी पढ़ें: स्किन पर बार-बार हो रही हैं फुंसियां? घर की यह 1 चीज बेदाग बना सकती है चेहरा

---विज्ञापन---

इन चीजों से तैयार होगा आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच

  • 4 ब्रेड स्लाइस (व्हाइट या ब्राउन आपकी मर्जी के अनुसार)
  • 2 उबले और मैश किए हुए आलू
  • आधा कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
  • आधा कप उबला हुआ स्वीट कॉर्न
  • 1 छोटा बारीक कटा प्याज
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च
  • थोड़ी बारीक कटी हरी धनिया
  • आधा-आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो
  • स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर
  • सेंकने के लिए मक्खन
  • इसके अलावा आप चाहे, तो 2 चम्मच मेयोनेज या चीज स्प्रेड, साथ ही हरी चटनी या टोमैटो सॉस स्वाद बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

घर पर ऐसे बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी आलू-पनीर-स्वीट कॉर्न सैंडविच

  • सबसे पहले एक पैन में आधा चम्मच मक्खन गर्म करें.
  • इसमें बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक हल्का भून लें.
  • अब मैश किए हुए आलू, कद्दूकस किया पनीर और उबला हुआ स्वीट कॉर्न डालकर अच्छी तरह मिला दें.
  • इसके बाद चाट मसाला, चिली फ्लेक्स, ओरिगैनो, काली मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर स्टफिंग तैयार कर ले.
  • अगर आप सैंडविच को ज्यादा क्रीमी बनाना चाहते हैं, तो इसमें 2 चम्मच मेयोनेज या चीज स्प्रेड भी मिला सकते हैं.
  • अब ब्रेड की एक स्लाइस पर मक्खन या हरी चटनी लगाएं. चाहें तो दूसरी स्लाइस पर टोमैटो सॉस भी लगा सकते हैं.
  • तैयार स्टफिंग को एक ब्रेड स्लाइस पर समान रूप से फैलाएं और दूसरी स्लाइस रखकर हल्के हाथ से दबा दें.
  • इसके बाद ब्रेड की बाहरी सतह पर थोड़ा मक्खन लगाएं.
  • तवा या सैंडविच मेकर गर्म करें और सैंडविच को धीमी से मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें.
  • सैंडविच जब अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो इसे हरी चटनी, टोमैटो सॉस के साथ गरमा गरम परोसें और इसका आनंद ले.

यह भी पढ़ें:  हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे बचाएं मरीज की जान? जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं

First published on: Aug 03, 2026 05:02 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola