बारिश के पानी के कारण छत पर जम गई है काई? नमक, बेकिंग सोडा और इन घरेलू नुस्खों से करें अच्छे से सफाई
क्या आपके घर की छत पर भी बारिश के पानी के कारण मोटी काई जम गई है, जिसके कारण फिसलने व चोट लगने का डर बना रहता है. आइए जानते हैं कुछ आसान घरेलू नुस्खों के बारे में जो इस समस्या को साफ कर सकते हैं.
बरसात भले ही तेज गर्मी से राहत देने का काम करती है, लेकिन इसके कारण कई बार ऐसी मुश्किल पैदा हो जाती है, जिसे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. उन परेशानियों में एक है छत व सीढ़ियों पर काई का जमना. बारिश का पानी जमा होने के वजह से अक्सर देखने तो मिलता है कि छत पर मोटी काई जम जाती है और अगर उसपर सावधानी से न चला जाएं, तो व्यक्ति का पैर फिसल सकता है और गंभीर चोट भी लग सकती है. खासतौर पर बारिश में या खेलने के लिए छोटे बच्चे छत पर बहुत जाते हैं, ऐसे में वहां काई का जमा होना खतरनाक हो सकता है. अगर आप भी इस काई को जल्द से जल्द साफ करना चाहते हैं, वह भी बिना महेंगे केमिकल के तो आइए आपको कुछ आसान घरेलू टिप्स देते हैं.
छत पर काई जमने का मुख्य कारण नमी और धूप की कमी है. बारिश का पानी लंबे समय तक छत पर जमा रहे या छत की सतह पर सीलन बनी रहे, तो वहां काई और हरे शैवाल तेजी से पनपने लगते हैं. आसपास पेड़-पौधे होने से छत पर छाया और नमी बढ़ जाती है. इसके अलावा, छत पर पानी की सही निकासी न होना भी काई जमने की बड़ी वजहों में से एक है. हालांकि, नियमित सफाई और पानी की सही निकासी से इसे काफी हद तक रोका जा सकता है और छत को सभी के लिए सुरक्षित बनाया जा सकता है.
कैसे करें साफ?
अगर बारिश का मौसम बना रहता है और आप छत पर काई नहीं जमना देना चाहते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त-वक्त पर अच्छे से सफाई करते रहे. हालांकि, अगर छत पर काई जम गई है और वह काफी जिद्दी यानी जल्दी हटने को तैयार नहीं है, तो कुछ आसान उपायों की मदद ली जा सकती है. इसमें:
---विज्ञापन---
सूखी काई हटाएं
काई हटाने के लिए सबसे पहले खाई को सूखने देना होगा. इसके बाद किसी ब्रश या फर्श साफ करने वाले स्क्रबर से काई की ऊपरी परत को रगड़कर हटाएं. ध्यान रखें कि आप सफाई दे दौरान फिसले नहीं, इसके लिए जूते बहने.
बेकिंग सोडा करेगा कमाल
अगर सफाई के बाद काई हल्की हो गई है, तो उसपर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें और फिर कुछ समय के लिए उसे छोड़ दें. ऐसा करने से बेकिंग सोडा जमी हुई काई को हल्का कर देगा, जिसके बाद आप पानी डालते हुए सख्त ब्रश से रगड़ेंगे तो वह अच्छे से साफ हो जाएगा.
---विज्ञापन---
नमक भी दिला सकता है काई से छुटकारा
अगर छत पर जमी काई हाल में हुई बारिश के बाद जमी है और काफी वक्त से सूखी नहीं है, तो आप उस पर नमक छिड़क दीजिए. अब थोड़ा इंतजार करें और ब्रश या झाड़ू की मदद से उसे साफ कर लें.
सफेद सिरके का करें इस्तेमाल
छत व सीढ़ियों पर जमी काई को हटाने के लिए सफेद सिरका भी काफी कारगर साबित हो सकता है. इसे इस्तेमाल में लाने के लिए पानी में सफेद सिरका मिलाएं और काई वाली जगह पर उसे फैला दें. अब कुछ देर इंतजार करें और फिर किसी सख्त ब्रश की मदद से काई वाली जगह को रगड़कर साफ करें.
---विज्ञापन---
हालांकि, इस बात का भी ख्याल रखें कि अगर आपकी पूरी छत में मोटी काई जम गई है और वह हट नहीं रही है, तो बेहतर रहेगा कि आप एक्सपर्ट को बुलाकर उनकी मदद से इसकी सफाई कराएं.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.