---विज्ञापन---

How To Prevent Chafing: जींस पहनने से छिल जाती हैं जांघें? जानिए कैसे करें इस समस्या से बचाव

क्या आपके भी जांघ जींस पहनने के कारण छिल जाते हैं और इस कारण चलना और बैठना भी मुश्किल हो जाता है? आइए जानते हैं क्या है कारण और कैसे मिलेगी इस समस्या से हमेशा के लिए राहत.

---विज्ञापन---

अक्सर लोगों की समस्या रहती है कि जब भी वह जींस पहनते हैं, उनके जांघें चलते वक्त छिलने लग जाती है. इससे न सिर्फ जींस पहनने से मन हट जाता है, बल्कि ठीक से चला नहीं जाता और तेज जलन भी महसूस होती है. यह समस्या आम है, लेकिन काफी परेशान भी कर देती है. हालांकि, कुछ आसान टिप्स को अगर अपनाया जाए, तो इस समस्या से राहत मिल सकती है. आइए जानते हैं कैसे आप आराम से जींस पहन कर घूम सकते हैं?

यह भी पढ़ें: Aparajita Flower Toner: स्किन के लिए वरदान है अपराजिता का फूल, घर पर ऐसे बनाएं फेस

---विज्ञापन---

गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशान करती है ये समस्या

इस समस्या को मेडिकल भाषा में चफिंग कहते हैं. गर्मियों में ये ज्यादा देखने को मिलती है. दरअसल, गर्मियों में या उमस वाले मौसम में कई लोगों को जींस पहनकर चलने, दौड़ने या ज्यादा एक्टिव रहने के कारण दोनों जांघों के बीच की त्वचा छिलने लगती है. कई बार कपड़ों की रगड़, पसीना और त्वचा के आपस में घर्षण की वजह से जांघों के बीच लालिमा, जलन और खुजली होने लगती है और यह समस्या पैदा हो जाती है. हालांकि, इस समस्या से कुछ आसान टिप्स की मदद से राहत पाया जा सकता है.

कैसे इस समस्या से पाएं राहत?

अगर आप जांघों की छिलने की इस समस्या से परेशान है, तो सबसे पहले आप उस कार्य को रोके जिस कारण ये रगड़ पैदा हो रही है. यानी कि अगर एक्सरसाइज के कारण रगड़ पैदा हो रही है, तो कुछ वक्त के लिए उसे रोक दें, या फिर दौड़ने के कारण हो रही है, तो आराम से चले या फिर कुछ दिनों के लिए जींस के बजाय साफ और आरामदायक कपड़े पहने, जो स्किन पर रगड़ पैदा न करें. बेहतर रहेगा कि आप नमी को कंट्रोल करने वाले कपड़े यानी ऐसे फैब्रिक वाले कपड़े पहने जो नमी को सोख लें. इस हिस्से को साफ और सूखा रखना जरूरी है, तभी जाकर आपकी यह समस्या कम हो सकती है.

---विज्ञापन---

ऐसे मिलेगी राहत

आपको चाहिए की आप हल्के साबुन और साफ पानी की मदद से जांघों के बीच वाले हिस्से, जहां पर रगड़ हो रही है, उसे साफ करें और सुखाएं.  इसके बाद एलोवेरा जेल या थोड़ी सी पेट्रोलियम जेली को रगड़ वाली जगह पर लगाएं. ऐसा करने से स्किन को आराम मिलेगा और स्किन और कपड़े के बीच घर्षण को कंट्रोल करने में मदद करेगा. हालांकि, अगर दर्द, सूजन या घाव बढ़ रहा हो तो खुद से इलाज करते रहने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करें.

करें ये काम दोबारा कभी नहीं होगी परेशानी

चफिंग की समस्या से हमेशा के लिए राहत पाने का सबसे सही तरीका ये है कि आप सही फिटिंग वाली जींस पहनें. ज्यादा टाइट और ज्यादा ढीली जींस पहनने से यह समस्या हो सकती है. इसके अलावा, कपड़े के फैब्रिक का चुनाव भी जरूरी है. नमी सोखने वाले कपड़े इस्तेमाल में ले और साथ ही, अगर एक्सरसाइज के दौरान रगड़ पैदा हो रही है, तो एंटी-चफिंग प्रोडक्ट जैसी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Lunch Bag Care: गंदे और बदबूदार लंच बैग को बिना पानी ऐसे करें साफ, मिनटों में हो जाएगा फ्रेश

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 11:01 AM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. वह ट्रेनी के रूप में ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखते आए हैं. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें कई मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola