दूध में डिटर्जेंट की मिलावट के लिए घर पर करें यह छोटा सा टेस्ट, FSSAI ने बताया तरीका, तुरंत दिखेगा रिजल्ट

Detergent In Milk Test: भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से जानिए दूध की मिलावट कैसे पहचानें. दूध में आमतौर पर डिटर्जेंट, स्टार्च या पानी की मिलावट होती है. इस मिलावट को जांचने के लिए यहां बताए तरीके आजमाकर देखे जा सकते हैं.

Milk purity test

कैसे पहचानें दूध की मिलावट, जानिए यहां. AI Generated Image

Milk Adulteration Test: बाजार में मिलने वाले दूध में, खासकर डेयरी से आने वाले दूध में, मिलावट हो सकती है. यह मिलावट स्टार्च की हो सकती है, आयोडीन की हो सकती है या फिर डिटर्जेंट की हो सकती है. ऐसे में मिलावट की जांच करना जरूरी होता है. भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बताया है कि किस तरह सिंपल से टेस्ट से दूध में मिलावट का पता लगाया जा सकता है. आप भी घर पर दूध की मिलावट जांचना चाहते हैं तो यहां जान लीजिए तरीका.

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चेक करें दूध में डिटर्जेंट की मिलावट

दूध में डिटर्जेंट की मिलावट हुई है या नहीं इसका पता लगाने के लिए एक गिलास या कप में दूध ले लें. इस टेस्ट के लिए 5ml-10ml दूध लें. दूध को चम्मच की मदद से अच्छे से हिलाएं. अगर दूध में किसी भी तरह का झाग नहीं बना है तो दूध शुद्ध है. अगर दूध में झाग बन रहा है तो इसका मतलब है कि उसमें डिटर्जेंट की मिलावट हुई है.

दूध में पानी की मिलावट कैसे चेक करें

विज्ञापन

दूध में पानी की मिलावट चेक करने के लिए एक सिम्पल टेस्ट किया जा सकता है. किसी प्लेन सतह पर दूध की एक या 2 बूंदे डाल दें. अब देखें कि दूध बहते हुए अपने पीछे सफेद निशान छोड़ रहा है या नहीं. अगर दूध सतह पर नहीं बहता है या धीरे-धीरे बहते हुए पीछे सफेद निशान छोड़ रहा है तो दूध में पानी की मिलावट नहीं हुई है. अगर दूध एकदम से बह जाता है और पीछे पानी का निशान नहीं छोड़ता है तो दूध में पानी की मिलावट हुई है.

दूध में स्टार्च की मिलावट चेक करने का तरीका

विज्ञापन

आमतौर पर दूध में स्टार्च की मिलावट भी देखी जाती है. ऐसे में दूध में स्टार्च मिलाया गया है या नहीं यह जांचने के लिए 2-3ml दूध को उबाल लें. अब इस दूध को ठंडा करें और इसमें 2-3 बूंदे आयोडिन टिंचर की डाल दें. दूध का रंग अगर बदलकर नीला हो जाए तो समझ जाएं दूध में स्टार्च की मिलावट हुई है.

दूध के अलावा दूध से बनी अन्य चीजों में भी स्टार्च हो सकता है. दूध से बनी किसी और चीज में स्टार्च की मिलावट जांचनी है तो 3ml सैंपल में 5ml पानी मिलाकर उबालें और फिर उसे ठंडा करके आयोडीन टिंचर मिला लें. सैंपल का रंग नहीं बदलता है तो उसमें स्टार्च की मिलावट नहीं हुई है, अगर रंग बदल जाता है और नीला नजर आता है तो स्टार्च की मिलावट हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ