हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे बचाएं मरीज की जान? जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं
क्या आप जानते हैं हार्ट अटैक की स्थिति में क्या करना चाहिए? इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिन्हें अपनाकर आप हार्ट अटैक से प्रभावित मरीज की वक्त रहते जान बचा सकते हैं.

हार्ट अटैक एक गंभीर स्थिति है, जिसमें दिल कुछ वक्त के लिए धड़कने कुछ वक्त के लिए बंद हो जाते हैं. इस स्थिति में क्या करना चाहिए और कैसे मरीज की जान बचाई जा सकती है, आइए जानते हैं, इस स्टोरी में.
क्या है हार्ट अटैक
2 / 7हार्ट अटैक, जिसे साइंस की भाषा में मायोकार्डियल इंफार्क्शन (Myocardial Infarction) भी कहा जाता है, यह जब होता है जब दिल की मांसपेशियों तक खून का प्रवाह अचानक किसी कारण रुक जाता है. इस रुकावट के पीछे कई कारण हो सकते है, जैसे नसों में चर्बी का आना, कोलेस्ट्रॉल और अन्य पदार्थों के जमाव के कारण भी इस तरह की स्थिति बन सकती है. इस स्थिति में दिल की धड़कन अचानक रुक जाती है और पूरा शरीर एक तरह से काम करना बंद कर देता है.
हार्ट अटैक की स्थिति में कैसे दिखते हैं लक्षण?
3 / 7हार्ट अटैक की स्थिति में छाती में दबाव, अजीब जकड़न या दर्द हो सकता है. साथ ही, गर्दन में दर्द, जबड़े में दर्द का अचानक पीठ तक फैलने लगता है. इसके अलावा, सांस लेने में तकलीफ, ठंडा पसीना आना, मतली जी या उल्टी करना, कमजोरी और बहुत चक्कर आना हार्ट अटैक की लक्षणों में शामिल है.
हार्ट अटैक की स्थिति में क्या करें
4 / 7अगर आपके सामने किसी को हार्ट अटैक आ जाए, तो सबसे पहले 112 डायल करके एम्बुलेंस बुलाएं और मरीज को आरामदायक स्थिति में बैठाएं. साथ ही, मरीज ने अगर तंग कपड़े पहने हैं, तो उसे तुरंत ढीला करें और उसे शांत रहने को बोले.
मरीज बेहोश हो जाए, तो क्या करें?
5 / 7अगर हार्ट अटैक की स्थिति में मरीज बेहोश हो जाता और सांस नहीं ले रहा हो, तो तुरंत CPR के लिए तैयार हो जाए. CPR देने के लिए सबसे पहले मरीज को सख्त सतह पर लिटाएं और दोनों हाथों को उसकी छाती के बीच में रखे. अब कोशिश करें कि प्रति मिनट 100-120 बार तेजी से गहरे दबाव दें, यह तब तक करें, जब तक मेडिकल स्टाफ न आ जाए.
हार्ट अटैक की स्थिति में क्या नहीं करना चाहिए
6 / 7अगर आपके आसपास किसी को हार्ट अटैक आ रहा है, तो उसे डर के मारे अकेला न छोड़े. साथ ही, हार्ट अटैक के दौरान मरीज को जबरदस्ती पानी या कोई भी तरल पदार्थ नहीं पिलाना चाहिए. अगर आपके घर में ऐसा कोई मरीज है, तो उसके सेहत पर दिखने वाले मामूली से मामूली बदलावों पर नजर रखें, क्योंकि हार्ट अटैक आने से पहले शरीर लक्षण देते है.
अभी से करें तैयारी
7 / 7अगर आप चाहते हैं कि आप सेहतमंद रहे, तो आपको चाहिए कि अपनी डेली रूटीन से हर उस चीज को हटा दें, जो आपकी सेहत पर असर डाले. ताजे फल व सब्जी खाएं, योग और एक्सरसाइज करें. साथ ही रेगुलर हेल्थ चेकअप कराते रहे. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें:- जीभ पर सफेद धब्बे होने का क्या कारण है? जानिए किस कैंसर का हो सकता है लक्षण अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.