---विज्ञापन---

घर के कोने-कोने से निकल रहे हैं ‘कनखजूरे’? तुरंत अपनाएं ये असरदार ट्रिक्स, हमेशा के लिए हो जाएगा सफाया

Summer Tips and Tricks: गर्मियों में घर में कनखजूरे दिखने की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिससे बच्चों और घर के बाकी लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में हम आपको ऐसे उपाय बताएंगे, जिसे अपनाकर आप आसानी से इस समस्या से हमेशा के लिए छुटकारा पा सकते हैं.

---विज्ञापन---

Kanakhjura Kaise Bhagaye: गर्मियों में सिर्फ लू, धूप ही लोगों को परेशान नहीं करती है, बल्कि इनके साथ घर में कनखजूरे भी आने लगते हैं. अक्सर घरों में, खासकर किचन, बाथरूम और टॉयलेट जैसे जगहों पर कनखजूरे (Centipedes) दिखाई दे जाते हैं. ये छोटे होते हैं, लेकिन डरावने भी दिखते हैं. इन कीड़ों को देखकर घर के छोटे बच्चे डर में रहते हैं, साथ ही, इनका कान में घुसने का भी डर काफी हद तक बढ़ जाता है कि कहीं सोते वक्त यह कान में न घुस जाए. बारिश और गर्मी के मौसम में इनकी संख्या और भी बढ़ जाती है क्योंकि इस समय घरों में नमी ज्यादा हो जाती है और यह वहीं पनपते हैं. खासकर ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर वाले घरों में ये ज्यादा देखने को मिलते हैं. अगर आप भी इन कीड़ों से परेशान हो गए हैं और जल्दी राहत पाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं इन्हें खत्म करना का आसान तरीका.

यह भी पढ़ें: क्या मच्छर भगाने वाली क्रीम स्किन को पहुंचाती हैं नुकसान? जानें डॉक्टरों ने क्या कहा

---विज्ञापन---

कहां से घर में पनपने लगते हैं ये अजीब कीड़े

कनखजूरे (centipedes) आमतौर पर घर में छोटी दरारों, दीवारों की क्रैक्स, दरवाजों-खिड़कियों के गैप, किचन सिंक, बाथरूम के नालों और पाइपलाइन के जरिए अंदर घुसते हैं, खासकर जहां नमी ज्यादा हो. ये कीड़े नम, अंधेरी और ठंडी जगहों जैसे बाथरूम, स्टोर रूम, बेसमेंट या किचन कैबिनेट के नीचे छिपना पसंद करते हैं. अगर घर में गंदगी, कचरा, लीकेज या दूसरे छोटे कीड़े (जैसे कॉकरोच-चींटियां) मौजूद हों, तो ये और तेजी से पनपते हैं क्योंकि उन्हें वहां खाना और छिपने की जगह दोनों मिल जाती है.

कैसे पाएं इनसे हमेशा के लिए छुटकारा?

इनसे छुटकारा पाने के लिए आप कुछ आसान टिप्स को अपना सकते हैं, इसमें;

---विज्ञापन---

नमी को खत्म करें

कनखजूरे हमेशा नमी व पानी वाली जगहों पर पनपते हैं, इसलिए जितना हो सके बाथरूम, किचन, सींक आदि जगहों को सूखा रखें. सूखेपन में कनखजूरे पैदा नहीं हो पाते हैं, जिससे इनके बढ़ने का खतरा भी कम हो जाता है.

---विज्ञापन---

सफाई रखें

कनखजूरे छोटे-छोटे कीड़ों को खाकर जिंदा रहते हैं, अगर आपके घर में सफाई नहीं रहती है या किसी कोने में गंदगी रहती है, तो तुरंत साफ करें. क्योंकि जहां कीड़ें होंगे, वहां कनखजूरे को बसने के लिए घर मिल जाएगा.

---विज्ञापन---

घर की दरारें और छेद बंद करें

कनखजूरे आमतौर पर दरारों और छेद से आते हैं और वहीं रहते हैं. अगर आपके घर के दरवाजों, दीवारों, टाइल्स आदि किसी भी जगह पर ऐसी दरारे हैं, जहां नमी भी रहती है, तो तुरंत उनको बंद करवाएं.

---विज्ञापन---

घरेलू उपायों से भी मिलेगी मदद

कनखजूरे से राहत पाने के लिए आप कुछ घरेलू चीजें भी मदद ले सकते हैं. इनमें नीम का तेल या नीम की पत्तियां रखें, लौंग और तेजपत्ता को कोनों में रखें. बोरिक पाउडर का हल्का छिड़काव उन जगहों पर करें जहां आपको यह अक्सर दिखते हैं. ये चीजें कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं.

---विज्ञापन---

बहुत ज्यादा हो तो एक ही रास्ता

अगर आप घर में बहुत दिनों बाद आए हैं और घर में बहुत ज्यादा कनखजूरे व अन्य कीड़े पनपने लगे हैं, तो आप मार्केट में मिलने वाले कीटनाशक स्प्रे का इस्तेमाल करें. या फिर  पेस्ट कंट्रोल सर्विस बुलाएं, इससे इन कीड़ों से तुरंत राहत मिल जाएगा. 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: घर में इन 5 जगहों पर सबसे ज्यादा छिपते हैं सांप, जानें कैसे रखें खुद को सुरक्षित

First published on: May 05, 2026 02:24 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से न्यूज, ट्रेंडिंग, हाइपर-लोकल, वायरल, ऑटो, लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola