Horror Places in Delhi: भूत-प्रेत होते हैं या नहीं, इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। कुछ लोग ऐसी बातों पर बहुत यकीन करते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो इन सब बातों को अफवाह मानते हैं। समय-समय पर ऐसे कई किस्से और कहानियां सुनने को मिलती हैं जिनमें आत्माओं के अस्तित्व के बारे में कहा जाता है। आइए जानते हैं दिल्ली की कुछ ऐसी जगहों के बारे में जो अपनी भूतिया कहानियों के लिए जानी जाती हैं।
दिल्ली कैंट
दिल्ली कैंट की गिनती दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में होती है। लोगों का कहना है कि यहां रात 12 बजे के बाद सफेद साड़ी में एक महिला नजर आती है, जो लिफ्ट मांगती है और लिफ्ट न मिलने पर गाड़ी के पीछे भागने लगती है।
द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन
द्वारका सेक्टर 9 मेट्रो स्टेशन पर एक बड़ा पेड़ है, जिस पर एक महिला की आत्मा है जो दिन के किसी भी समय सामने आ जाती है। कुछ लोगों का कहना है कि वह यहां से गुजरने वाले लोगों को थप्पड़ मारती है। वहीं कुछ लोगों का यह भी कहना है कि उनकी गाड़ी के सामने एक महिला आती है, जो तेज रफ्तार से आगे भागकर गायब हो जाती है।
जमाली कमाली मकबरा
लोगों का कहना है कि जमाली कमाली मकबरे से जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती हैं। लोगों का कहना है कि जमाली कमाली मकबरे से जानवरों के चिल्लाने की आवाजें आती हैं साथ ही ऐसा भी लगता है जैसे कोई उन्हें बुला रहा हो।
ये भी पढ़ें- Rajasthan के इस मंदिर में पूरी होती है प्रेमियों की मुराद!
खूनी दरवाजा
दिल्ली में खूनी दरवाजा नाम की एक मशहूर जगह है। लोगों का मानना है कि यहां लोगों के चीखने-चिल्लाने और रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। कहा जाता है कि यहां तीन राजकुमारियों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी और अंग्रेजों ने कई स्वतंत्रता सेनानियों को यहां फांसी पर लटका दिया था।
अग्रसेन की बावली
अग्रसेन की बावली को दिल्ली की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। कहा जाता है कि इस बावड़ी में बुरी आत्माओं का वास है। कहा जाता है कि एक बार काले पानी से भरी बावली में डूबकर कुछ लोगों ने जान दे दी थी। तभी से माना जाता है कि यहां चीखें सुनाई देती हैं और आस-पास अजीब चीजें महसूस होती हैं।
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
5 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
7 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
8 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
9 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
10 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
10 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
12 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
13 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
15 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines