Step By Step Gujiya Recipe At Home: होली का त्योहार जैसे ही नजदीक आता है, पूरे इलाके की गलियों से लेकर घरों की रसोई तक उत्साह साफ दिखाई देने लगता है. रंग, गुलाल और ढोल की धुनों के साथ-साथ इस पर्व की असली पहचान स्वादिष्ट पकवानों से होती है. बाजारों में मावा, घी और सूखे मेवों की खरीदारी तेज हो जाती है और घर-घर में पारंपरिक मिठाइयों की तैयारी शुरू हो जाती है. खास तौर पर मावा गुजिया का नाम सुनते ही बच्चों से लेकर बड़ों तक के चेहरे खिल उठते हैं. होली के मैके पर घरों में गुजिया बनाने की परंपरा कई सालों से चली आ रही है. जहां परिवार की महिलाएं एक साथ बैठकर हंसते वा बातें करते हुए गुजिया बनाती हैं, जिससे त्योहार का आनंद और भी बढ़ जाता है. अगर आप भी इस होली अपने घर में मावा गुजिया बनाना चाहते हैं, लेकिन आपने पहले नहीं बनाई है, तो आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको आसान तरीके से यह स्वादिष्ट मिठाई बनाना सिखाएंगे.
यह भी पढ़ें: क्या खाते हैं पीएम Modi? जानिए उनकी सुबह से लेकर रात तक की डेली डाइट और फिटनेस सीक्रेट
परफेक्ट मावा गुजिया के लिए जरूरी सामग्री
स्वादिष्ट और खस्ता मावा गुजिया बनाने के आपको चाहिए;
- मैदा और मोयन– मैदा में पर्याप्त मात्रा में घी मिलाकर अच्छी तरह मसलें, ताकि बाहरी परत कुरकुरी और परतदार बने.
- मावा– खोया या मावा को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें, जिससे उसका कच्चापन दूर हो जाए.
- भरावन सामग्री– ठंडा होने के बाद मावा में पिसी चीनी, इलायची पाउडर और बारीक कटे बादाम, काजू व किशमिश मिलाएं.
- आकार देने के लिए सांचे – गुजिया भरते समय किनारों पर हल्का पानी लगाएं और अच्छी तरह बंद करें, ताकि तलते समय खुलें नहीं.
घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट खस्ता मावा गुजिया
- सबसे पहले मैदा में घी का मोयन डालकर सख्त लेकिन मुलायम आटा गूंथ लें और कुछ समय ढककर रख दें.
- तैयार आटे की छोटी लोइयां बनाकर पूड़ी की तरह बेलें और उसमें मावा की भरावन रखें.
- सांचे की मदद से गुजिया को आकार दें और किनारों को अच्छी तरह दबाकर बंद करें, ताकि वह खुल ना जाएं.
- अब कढ़ाही में मध्यम आंच पर घी या तेल गरम करें और गुजिया को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तलें.
- जब गुजिया सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो उसे निकालकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- इस तरह आपकी होली स्पेशल खस्ता मावा गुजिया तैयार हो जाएगी, जो सभी को पसंद आएगी.
यह भी पढ़ें: गाय का दूध या भैंस का दूध… आयुर्वेद में कौन-सा है बेस्ट? यहां जानिए आचार्य मनीष जी की क्या है राय
संबंधित खबरें
लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
11 hrs agoदिवाली पर सिंपल सूट को हैवी लुक देने के लिए अपनाएं ये स्टाइलिंग टिप्स
15 hrs agoकम उम्र में कमजोर हो रहे हैं बाल? जावेद हबीब ने बताया देसी नुस्खा
16 hrs agoकिचन की सफाई के बजाय बदलें पूरा लुक, इन आसान टिप्स से करें मेकओवर
19 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं गरमागरम गोभी के पकोड़े, यहां जानिए आसान रेसिपी
21 hrs agoरसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
1 day agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
1 day agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
1 day agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
1 day agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines