Hidden Gems in India: भारत अपनी संस्कृति ऐतिहासिक धरोहर और सुंदरता के लिए देश भर में मशहूर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में कुछ ऐसी छुपी हुई खूबसूरत जगहें भी हैं जो, अपनी अनोखी खूबसूरती और शांति के लिए जाने जाती हैं? अगर आप कुछ नया तलाशना चाहते हैं तो आइए जानते हैं भारत के इन 5 सुंदर जगहों के बारे में।
1. चंबल, मध्य प्रदेश (Chambal, Madhya Pradesh)
जब भी चंबल का नाम आता है हमारे दिमाग में डकैतों की तस्वीर आती है। लेकिन सच्चाई कुछ और ही है। यह जगह अपनी सुंदरता, गहरी घाटियों और वन्यजीवों के लिए जानी जाती है। चंबल नदी का साफ नीला पानी और वहां पाए जाने वाले घड़ियाल और डॉल्फिन इसे खास बनाते हैं। बर्ड वॉचिंग के शौकीनों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। आप यहां चंबल सफारी में हिस्सा लें सकते हैं और वन्यजीवों को देख सकते हैं। बटेश्वर मंदिरों का भ्रमण जरूर करें। चंबल नदी में बोटिंग का आनंद लें।
2. लांघा गांव, उत्तराखंड ( Langha village, Uttarakhand)
लांघा गांव, देहरादून से लगभग 50 किमी दूर बसा एक छोटा सा गांव है। यहां से हिमालय की चोटियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। अगर आप सुकून और शांति की तलाश में हैं तो यह जगह आपके लिए परफेक्ट है। सूर्योदय के समय पहाड़ों के मनोरम नजारों का आनंद लें। गांव के लोगों से बातचीत करें और उनकी जीवनशैली को पास से जानें। जंगल की पगडंडियों पर लंबी सैर करें।
3. अरावलम झरना, गोवा ( Aravalam Waterfall, Goa)
गोवा को सिर्फ समुद्र तटों और पार्टी के लिए ही जाना जाता है लेकिन यहां का अरावलम झरना अब तक ज्यादातर पर्यटकों की नजरों से बचा हुआ है। इसके पास ही एक पुरानी गुफा भी है जिसे पांडवों से जोड़ा जाता है। यहां झरने की खूबसूरती को निहारें और फोटोग्राफी करें। पास की पांडव गुफाओं को देखें जिनका इतिहास महाभारत से जोड़ा जाता है। पास के हरियाले जंगलों में ट्रेकिंग करें।
4. माजुली, असम ( Majuli, Assam)
ब्रह्मपुत्र नदी के बीच स्थित माजुली द्वीप दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है जो अपनी सांस्कृतिक धरोहर और हरियाली के लिए मशहूर है। यहां के मठों में घूमें और असमिया संस्कृति के बारे में जानें। लोकल नावों से ब्रह्मपुत्र नदी में नौकायन करें। असमिया खाने, खासकर ‘टेंगा माछ’ और ‘पोथा बोटा’ का स्वाद जरूर चखें।
5. मांडू, मध्य प्रदेश (Mandu, Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित मांडू एक पुरानी नगरी है जिसे भारत का “रोमांटिक शहर” भी कहा जाता है। यह शहर अपनी शानदार अफगानी वास्तुकला, पुराने किलों और प्रेम कहानियों के लिए मशहूर है। खासतौर पर बाज बहादुर और रानी रूपमती की प्रेम कहानी इस जगह को और भी दिलचस्प बनाती है। यहां जहाज महल और हिंडोला महल की वास्तुकला को निहारें। रानी रूपमती महल से नर्मदा नदी के मनोरम नजारे देखें। मांडू के पुराने बाजार में कपड़े खरीदें।
भारत के ये छुपी हुई जगहें न सिर्फ आपको सुंदरता का एहसास कराएंगी बल्कि आपको एक अनोखा सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अनुभव भी देंगी। अगर आप भीड़-भाड़ से दूर रहकर कुछ नया तलाशना चाहते हैं तो इनमें से किसी भी जगह की यात्रा जरूर करें। अगली बार जब आप घूमने का प्लान बनाएं तो सिर्फ मशहूर जगहों पर ही न जाएं बल्कि इन छुपी हुई जगहों पर भी जाएं। आप इनमें से किस जगह पर जाना चाहेंगे? कमेंट में बताइए।
यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन में 40 दिन पहले होली की धूम, जानें इन 10 मंदिरों में पहुंचने का रास्ता
संबंधित खबरें
कहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
14 hrs agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
18 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
22 hrs agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
1 day agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
1 day agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
1 day agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
1 day agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
1 day agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines