Healthy Heart Signs: कोलेस्ट्रॉल का स्तर स्थिर होना जरूरी है ताकि दिल के रोगों से बचा जा सके। जी हां, कोलेस्ट्रॉल का गहरा संबंध हमारे हार्ट से भी होता है। LDL बिल्डअप से दिल की धमनियां जमने लगती हैं। ऐसे में खून का प्रवाह प्रभावित होता है। हार्ट अटैक आने का एक कारण कोलेस्ट्रॉल भी है, खासतौर पर सर्दियों में अगर कोलेस्ट्रॉल का बैलेंस असंतुलित हो जाए, तो इससे दिल के रोगों में वृद्धि होती है। अगर ये संकेत दिखाई दें, तो समझ जाइए आपका दिल बिल्कुल हेल्दी है।
हार्ट अटैक और कोलेस्ट्रॉल कैसे एक-दूसरे से जुड़े हैं?
जब शरीर में LDL का स्तर अधिक हो जाता है, तो यह धमनियों में प्लाक बना देता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। अगर यह प्लाक फट जाता है, तो ब्लड क्लॉट बनता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है। आजकल दिल से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, जिनमें हार्ट अटैक सबसे गंभीर है। यहां जानिए हेल्दी हार्ट के संकेतों के बारे में।
ये भी पढ़ें: 21 दिन तक रोज पिएं इस पत्ते का जूस
हेल्दी हार्ट के संकेत
1. नॉर्मल BP- अगर आपका ब्लड प्रेशर सामान्य है, तो यह एक सुरक्षित दिल की पहचान है। हेल्थसाइट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 120/80 mmHg के आसपास BP होना चाहिए।
2. स्टैमिना- शरीर में एनर्जी बनी रहती है तो यानी आप दिल के रोगों से सुरक्षित हैं। बिना थकान के कामों को करना भी स्वस्थ दिल का संदेश है। इससे आपके दिल में ऑक्सीजन सप्लाई बढ़िया रहती है।
3. कोलेस्ट्रॉल लेवल का नियंत्रण- अगर आपके शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल स्थिर है, तो आपको हार्ट अटैक का चांस कम रहता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, आदर्श कोलेस्ट्रॉल का लेवल 100 mg/dl और 60 mg/dl से अधिक माना जाता है।
4. वजन- जिन लोगों के शरीर का वजन नियंत्रित है, संतुलित है और कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी नियंत्रित है, तो ये भी संकेत है कि आपका हार्ट हेल्दी है। हेल्दी वजन बनाए रखने से दिल की धमनियां साफ रहती हैं और हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।
फोटो क्रेडिट- Meta AI
5. कोई चेस्ट पेन नहीं- हार्ट अटैक का सबसे कॉमन संकेत है, छाती में दर्द महसूस करना। अगर आपको ऐसी कोई समस्या महसूस नहीं हो रही है, तो इसका मतलब आपका हार्ट हेल्दी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, छाती में दर्द होना हार्ट अटैक का सबसे कॉमन संकेत है, जो कई बार कुछ दिनों पहले से ही दिखने लगता है।
हार्ट को हेल्दी रखने के टिप्स
- अपनी डाइट का ध्यान रखें।
- नियमित एक्सरसाइज करें।
- धूम्रपान और शराब के सेवन से बचें।
- अपनी नींद पूरी करें।
- स्ट्रेस को कम करें।
ये भी पढ़ें: आपको तो नहीं है विटामिन बी12 की कमी?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
2 hrs agoLIVE: नवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
4 hrs agoक्या आपने कभी खाया है, गुजरात की फेमस काठियावाड़ी दही तिखारी? जानिए रेसिपी
17 hrs agoमां शैलपुत्री के आगमन से भक्तिमय होगा घर-आंगन, अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं
18 hrs agoरिबन, मोती और गोटे से सजाएं डांडिया स्टिक, घर पर आसानी से बनाएं डिजाइन
18 hrs agoघर में कम जगह है? ऐसे बनाएं छोटा-सा खूबसूरत पूजा कॉर्नर
21 hrs agoमूंगफली से घर पर कैसे निकालें तेल? बिना मशीन की ये देसी ट्रिक आएगी काम
22 hrs agoमेंटल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन तरीकों से रखें खुद का ख्याल
1 day agoनौ दिन, नौ रंग! हर दिन इस तरह बनाएं अपना एथनिक लुक खास; काम आएंगे ये टिप्स
1 day agoसफेद कपड़े गंदे होकर पड़ गए हैं पीले तो पानी में यह 1 चीज मिलाकर करें सफाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines