---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Appe Recipe: Breakfast में बच्चों को बनाकर दें हेल्दी कॉर्न क्रिस्पी अप्पे, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का आसान तरीका

Appe Recipe: आज हम आपको बताएंगे घर पर कॉर्न अप्पे कैसे बनाए जाते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है. बस आपको सूजी और कॉर्न को मिलकर इस्तेमाल करना होगा.

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 20, 2026 08:37
Appe Recipe
कॉर्न क्रिस्पी अप्पे की रेसिपी. Image Credit- Shutterstock

Baccho Ke Liye Nashta: सुबह का नाश्ता बहुत जरूरी होता है, ताकि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहा जा सके. स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए तो नाश्ता करना बहुत जरूरी है, लेकिन कई बार बच्चा बिना नाश्ता किए जाने की जिद करता है. इसलिए सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो, खासकर जब बात बच्चों की हो. अगर आपके बच्चे रोज एक जैसा नाश्ता देखकर मुंह बना लेते हैं तो आज उन्हें कुछ नया और मजेदार खिलाएं. कॉर्न क्रिस्पी अप्पे एक ऐसी डिश है जो बाहर से हल्के कुरकुरे और अंदर से सॉफ्ट होती है. इसमें कॉर्न, सूजी और सब्जियों का इस्तेमाल होता है, जिससे बच्चों को जरूरी पोषण भी मिलता है. 

इसे भी पढ़ें- रोज पैदल चलने से क्या होता है? शरीर को मिलेंगे चौंकाने वाले ये 5 फायदे

---विज्ञापन---

कॉर्न क्रिस्पी अप्पे की रेसिपी 

सामग्री

  • 1 कप उबले हुए- स्वीट कॉर्न
  • 1 कप- सूजी (रवा)
  • आधा कप- दही
  • 1- प्याज बारीक कटा
  • 1- शिमला मिर्च बारीक कटी
  • 1- कद्दूकस की हुई गाजर
  • 3- हरी मिर्च बारीक कटी
  • 1- अदरक कद्दूकस किया हुआ 
  • आधा छोटा चम्मच- सरसों
  • 9- करी पत्तेनमक- स्वादानुसार
  • आधा छोटा चम्मच- फ्रूट सॉल्ट 
  • तेल

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखे. फिर एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. अगर जरूरत हो तो थोड़ा पानी डालें और गाढ़ा बैटर करें. 
  • इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए है. अब बैटर में उबले कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च, गाजर, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. 
  • अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें. इसमें सरसों और करी पत्ते डालकर हल्का तड़का लगाएं और इसे बैटर में मिला दें. 
  • अप्पे बनाने से ठीक पहले बैटर में फ्रूट सॉल्ट डालें और अप्पे पैन को गैस पर रखें और हर सांचे में थोड़ा तेल डालें. इसके बाद, बैटर डालकर ढक दें और हल्की आंच पर 5 मिनट पकाएं. 
  • जब दोनों तरफ से पक जाए तो एक प्लेट में निकालें और नारियल चटनी, टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें- पुरानी दिल्ली का स्वाद अब इफ्तार के दस्तरखान पर, इन ट्रिक्स से बनाएं क्रिस्पी चिकन फ्राई

---विज्ञापन---
First published on: Feb 20, 2026 08:36 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.