दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे? यहां जानिए बेस्ट मार्केट जहां थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मजाफती

Dates Markets: रमजान के पाक महीने की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान लोग रोजा रखते हैं और पूरे दिन अल्लाह की रजा के लिए भूखे रहते हैं. रोजा खोलने के लिए खजूर की जरूरत पड़ती है. ऐसे में अगर आप अच्छे खजूर खरीदना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Dates Markets

दिल्ली में सस्ते खजूर कहां मिलेंगे? Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Khajoor Ki Market: रमजान में रोजा रखने और खोलने की वजह से कुछ चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है. रमजान में रोजा रखने और खोलने की वजह से कुछ चीजों की डिमांड काफी बढ़ जाती है जैसे- फ्रूट्स, खजूर, मिठाई, कपड़े आदि. हालांकि, इसमें खजूर सबसे ज्यादा जरूरी और सुन्नत तरीके में शामिल है क्योंकि रोजा खजूर से खोलना अच्छा माना जाता है. बता दें, खजूर स्वादिष्ट होने के साथ-साथ खजूर ऊर्जा, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर होते हैं. इसलिए इन्हें रोजा खोलने से लेकर डेली डाइट तक में शामिल किया जाता है. हालांकि, दिल्ली जैसे बड़े शहर में अच्छी क्वालिटी के खजूर ढूंढना आसान है, लेकिन अगर आप कम कीमत में प्रीमियम खजूर खरीदना चाहते हैं तो सही मार्केट की जानकारी होना जरूरी है. यहां हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको ताजे, इम्पोर्टेड और बजट-फ्रेंडली खजूर मिल जाएंगे. आप यहां पर जाकर अपने बजट के हिसाब से अच्छे क्वालिटी के खजूर खा सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- रमजान में कम करना चाहते हैं 5 किलो वजन? एक्सपर्ट की बताई ये ड्रिंक इफ्तार में जरूर करें शामिल

विज्ञापन

दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे? 

  • आप पुरानी दिल्ली की तरफ जाकर अच्छे और फ्रेश खजूर की खरीदारी कर सकते हैं. रमजान के पाक महीने में खजूर की रौनक अलग ही नजर आती है और सड़क किनारे खजूर के स्टॉल पर आसानी इम्पोर्टेड खजूर मिलते हैं. यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई स्टॉल आसानी से मिल जाएंगे, जहां पर आप अजवा खजूर भी खरीद सकते हैं.   
  • जामिया नगर या ओखला के पास लगी मार्केट से भी अच्छे खजूर खरीदे जा सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि जामिया नगर क्षेत्र में कई ऐसे ड्राई फ्रूट स्टोर्स हैं जो खास तौर पर खजूर की वैरायटी रखते हैं. यहां आपको अजवा, मेडजूल और चॉकलेट कोटेड डेट्स जैसे ऑप्शन पैकेजिंग के साथ मिल जाते हैं. आप छोटा पैकेट या बड़ा पैकेट अपने बड़े पैकेट खरीद सकते हैं.  
  • करोल बाग मार्केट में भी आपको अच्छी क्वालिटी के खजूर मिल जाएंगे. आप यहां पर अपनी पसंद के हिसाब से खजूरों की खरीदारी कर सकते हैं. हालांकि, आपको यहां पर खजूर थोड़े महंगे मिलेंगे. यह जो लोग साफ-सुथरे और ब्रांडेड पैक में खजूर खरीदना पसंद करते हैं, उनके लिए यह जगह अच्छा ऑप्शन है. 
  • आप जाफराबाद मार्केट भी एक्सप्लोर कर सकते हैं. यहां पर आपको एक नहीं बल्कि कई तरह की वैरायटी बहुत ही आसानी से मिल जाएगी. आप खुले हुए खजूर भी खरीद सकते हैं. खुले हुए खजूर बहुत ही सस्ते दामों पर आपको आसानी से मिल जाते हैं. वहीं, आप पैकेट वाले खजूर खाना चाहते हैं तो वो भी यहां आसानी से मिल जाएंगे. 

इसे भी पढ़ें- मच्छर को दूर भगाने से लेकर कमरे को फ्रेश रखने तक, करी पत्ते के ये इस्तेमाल जानकर आप हैरान हो जाएंगे

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ