ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी आलू चीला, स्वाद ऐसा कि प्लेट हो जाएगी खाली

Healthy Breakfast Recipe: अगर आपका बच्चा हर रोज पराठा खाकर बोर हो चुका है तो इस बार आलू का चीला बनाकर दें. इसका स्वाद बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद आने वाला है. अगर आपको इसे बनाने का तरीका नहीं मालूम तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Aloo cheela banane ki vidhi

आलू चीला कैसे बनाएं? Image Credit- News24

Healthy Breakfast Recipe: सुबह का नाश्ता बच्चों के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहना जरूरी है. ऐसा नाश्ते के बिना संभव नहीं है. हालांकि, कुछ बच्चे नाश्ता करते भी हैं तो रोज एक ही तरह का नाश्ता खाकर बोर हो जाते हैं. पुराना ब्रेड-बटर या पराठे का नाम सुनते ही नाश्ता करने से मना कर देते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हेल्दी भी हो तो आलू चीला एक बेहतरीन ऑप्शन है. यह झटपट तैयार हो जाता है और बच्चों को इसका हल्का कुरकुरा स्वाद बेहद पसंद आता है. खास बात यह है कि इसमें आप अपनी पसंद की सब्जियां मिलाकर इसे और पौष्टिक बना सकती हैं. आइए जानते हैं हेल्दी आलू चीला बनाने की आसान रेसिपी. 

विज्ञापन
विज्ञापन

आलू चीला रेसिपी 

सामग्री 

  • 3 उबले हुए- आलू
  • आधा कप- बेसन
  • 1- प्याज 1- टमाटर 
  • 1- हरी मिर्च 
  • 2 चम्मच- बारीक कटी धनिया पत्ती
  • आधा चम्मच- अजवाइन
  • आधा चम्मच- हल्दी
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आवश्यकतानुसार
  • सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर उबले हुए आलू को अच्छी तरह मैश कर लें ताकि कोई बड़े टुकड़े ना रहें. 
  • अब एक बाउल में बेसन डालें और उसमें मैश किए हुए आलू मिलाएं. इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती, अजवाइन, हल्दी और नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. 
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा लेकिन स्मूद बैटर तैयार करें. ध्यान रखें कि बैटर ज्यादा पतला ना हो, तभी चिला सही बनेगा. 
  • अब तवा गर्म करें और हल्का सा तेल या घी लगाएं. तवे पर एक कलछी बैटर डालकर फैलाएं.
  • अब हल्की आंच पर चिले को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें. इसी तरह बाकी चिले भी तैयार कर लें. 
  • अगर आप चाहें तो इसमें कद्दूकस की हुई गाजर, शिमला मिर्च या पालक मिलाकर पोषण बढ़ा सकती हैं. 

इसे भी पढ़ें- Sehri Special: पहली सेहरी को खास बनाएगा ब्रेड कस्टर्ड, स्वाद के साथ मिलेगा खुशियों का डबल डोज

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ