---विज्ञापन---

होली के रंगों से हो जाती है एलर्जी? गार्डन में लगे इन फूलों से बनाएं नेचुरल कलर, घर पर यूं करें तैयार

Homemade Holi Colors: आज हम आपको कुछ ऐसे फूलों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से होली के लिए रंग तैयार किए जा सकते हैं. ये रंग ना सिर्फ ऑर्गेनिक होंगे बल्कि स्किन को कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाएंगे.आप बेहद आसानी से अपने गार्डन में मौजूद फूलों की मदद से घर पर ही नेचुरल कलर बना सकते हैं. 

---विज्ञापन---

Holi Ke Rang Kaise Banaye: होली का त्योहार आने वाला है और लोगों ने तैयारियां शुरू भी कर दी हैं. मार्केट से भी होली के त्योहार की महक आने लगी है और मार्केट में रंग बिकना शुरू हो गए हैं. होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग कई लोगों की स्किन और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. कई बार इन रंगों से खुजली, रैशेज, आंखों में जलन और एलर्जी जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है तो आपको स्किन-फ्रेंडली होली के रंग इस्तेमाल करने की जरूरत है. खास बात यह है कि आपको इन्हें मार्केट से खरीदने की जरूरत नहीं है. आप बेहद आसानी से अपने गार्डन में मौजूद फूलों की मदद से घर पर ही नेचुरल कलर बना सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- ब्रेकफास्ट में बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी आलू चीला, स्वाद ऐसा कि प्लेट हो जाएगी खाली

---विज्ञापन---

पलाश के फूलों से केसरिया रंग बनाएं 

होली के पारंपरिक रंगों में पलाश का खास महत्व माना जाता है, लेकिन सबसे ज्यादा इसी रंग में मिलावट होती है. ऐसे में जरूरी है कि आप नीचे बताए गए टिप्स से केसरिया रंग तैयार करें. 

कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले पलाश के फूलों को धूप में सूखा लें. 
  • अब मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें. 
  • अगर गीला रंग चाहिए तो फूलों को रातभर पानी में भिगो दें. 
  • बस आपको सुबह आपको सुंदर केसरिया रंग मिल जाएगा. 

गुड़हल के फूलों से गुलाबी रंग बनाएं 

गुड़हल का फूल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. आप इससे गुलाबी रंग तैयार कर सकते हैं बस आपको हमारे बताए टिप्स को फॉलो करना होगा. 

---विज्ञापन---

कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले गुड़हल के फूलों को लगाएं और सुखाकर पीस लें. 
  • इसमें थोड़ा कॉर्नफ्लोर या बेसन मिलाकर ड्राई गुलाल बना सकते हैं. 
  • इसमें गीला रंग बनाने के लिए फूलों को उबालकर पानी ठंडा कर लें. 

गेंदे के फूलों से पीला रंग बनाएं 

पीले रंग के लिए गेंदे के फूल सही हैं. आप इससे बहुत आसानी से पीला रंग तैयार कर सकते हैं. 

कैसे बनाएं? 

  • सबसे पहले गेंदे की पंखुड़ियों को सुखाकर पाउडर बना लें. 
  • अब बेसन या चावल के आटे में मिलाकर सूखा रंग तैयार करें. 
  • फिर पानी में उबालकर भी हल्का पीला रंग बनाया जा सकता है.

रंग इस्तेमाल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

  • ध्यान रखें कि फूल पूरी तरह सूखे हुए हों, क्योंकि गीले फूल रंग बेकार कर देंगे. 
  • पाउडर में बेसन मिलाया जा सकता है और खुशबू के लिए इत्र अच्छा रहता है. 
  • अब रंग को एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करें.पहली बार इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. 

इसे भी पढ़ें- कोलेजन की कमी से बूढ़ी नजर आ सकती है त्वचा, इन 7 चीजों को खाने पर नेचुरली बढ़ जाएगा Collagen

---विज्ञापन---

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 19, 2026 10:05 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola