पुरानी दिल्ली का स्वाद अब इफ्तार के दस्तरखान पर, इन ट्रिक्स से बनाएं क्रिस्पी चिकन फ्राई

Old Delhi Chicken Fry Recipe: आज पहला इफ्तार है और ज्यादा घरों में लजीज व्यंजन बन रहे होंगे. ऐसे में अगर आप पकोड़े की जगह चिकन फ्राई करने का प्लान कर रहे हैं तो यह लेख आपके लिए है. यहां पर हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिनकी मदद से पुरानी दिल्ली का स्वाद घर पर ही पाया जा सकता है.  

Old Delhi Chicken Fry Recipe:

क्रिस्पी चिकन फ्राई की रेसिपी. Image Credit- Shutterstock

विज्ञापन

Chicken Fry Making Tips: रमजान में इफ्तार का इंतजार जितना खास होता है, उतना ही खास होता है इफ्तारी का दस्तरखान. इसे एक नहीं बल्कि कई तरह के व्यंजन सर्व किया जाता है. फ्रूट चाट, जूस और पकोड़े आदि चीजें शामिल की जाती है. ऐसे में समोसे और पकोड़ों के बीच अगर प्लेट में कुरकुरा, मसालेदार चिकन फ्राई मिल जाए तो माहौल ही बदल जाता है. खासकर पुरानी दिल्ली की गलियों में मिलने वाला क्रिस्पी चिकन फ्राई लोगों का दिल जीत लेता है. अच्छी बात यह है कि अब आप वही स्ट्रीट-स्टाइल स्वाद घर पर भी आसान ट्रिक्स से तैयार कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप कुछ डिफरेंट ट्राई करना चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं परफेक्ट क्रिस्पी चिकन फ्राई. 

इसे भी पढ़ें- घर में छोटा बच्चा है तो जरूर रखें ये 7 गैजेट्स, डॉक्टर ने कहा हर स्थिति के लिए तैयार रहेंगे आप

विज्ञापन

क्रिस्पी चिकन फ्राई की रेसिपी

सामग्री

  • चिकन- 500 किलो
  • अदरक-लहसुन पेस्ट- 2 चम्मच  
  • लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी- आधा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर- 2 चम्मच
  • मैदा- 2 चम्मच
  • अंडा- 1
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • तेल- फ्राई करने के लिए

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर सबसे पहले चिकन धोकर उसमें अदरक-लहसुन पेस्ट, मसाले, नमक और नींबू का रस मिलाएं.
  • इसे कम से कम 45 मिनट के लिए मेरिनेट होने दें. ज्यादा स्वाद के लिए आप इसे 3 घंटे भी रख सकते हैं. मैरिनेटेड चिकन में कॉर्न फ्लोर, मैदा और अंडा डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
  • यह मिश्रण चिकन पर हल्की परत बना देगा जिससे फ्राई करने पर कुरकुरापन आएगा. अब गैस पर एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रखें और तेल डालकर हल्की आंच पर पकने दें.  
  • अब हल्की आंच पर चिकन डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें. तेज आंच पर तलने से चिकन बाहर से जल सकता है और अंदर कच्चा रह सकता है. एकदम स्ट्रीट स्टाइल क्रिस्पी टेक्सचर के लिए चिकन को पहले हल्का फ्राई करें.
  • फिर 2 मिनट बाद दोबारा तेज आंच पर फ्राई करें. इससे परत ज्यादा कुरकुरी बनेगी. बस आपका फ्राई बनकर तैयार है, जिसे हरी चटनी या प्याज के साथ गरमा-गरम इफ्तारी में सर्व किया जा सकता है. 

इसे भी पढ़ें- दिल्ली में सस्ते और प्रीमियम खजूर कहां मिलेंगे? यहां जानिए बेस्ट मार्केट जहां थोक के भाव मिलते हैं अजवा और मजाफती

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ