वियतनाम में हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, बच्चे के कान के अंदर फंसी इस चीज को देख डॉक्टर भी रह गए दंग

वियतनाम में एक बच्चे के कान दर्द की जांच के दौरान ईयरड्रम के पास फंसा स्क्रू मिला, जिसे समय रहते ऑपरेशन कर बाहर निकाला गया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और डॉक्टरों ने अभिभावकों को बच्चों की छोटी शिकायतों को गंभीरता से लेने की सलाह दी.

वियतनाम में हैरान कर देने वाला मामला आया सामने, बच्चे के कान के अंदर फंसी इस चीज को देख डॉक्टर भी रह गए दंग
विज्ञापन

कभी-कभी बच्चों की छोटी सी शिकायत भी बड़ी चेतावनी बन जाती है. वियतनाम से सामने आई एक घटना ने यही याद दिलाया है.

एक छोटे बच्चे को अचानक कान में तेज दर्द शुरू हुआ. घरवालों को लगा कि शायद पानी चला गया होगा या हल्का सा इंफेक्शन होगा. पहले तो घरेलू तरीके अपनाए गए, लेकिन दर्द कम होने के बजाय और बढ़ता गया. बच्चा लगातार रोता रहा और बेचैन दिखा. हालात बिगड़ते देख परिजन उसे अस्पताल ले गए.

विज्ञापन

डॉक्टरों ने जांच की तो मामला सामान्य नहीं लगा. एंडोस्कोपी से जब कान के अंदर देखा गया तो सब चौंक गए. बच्चे के कान में एक छोटा सा स्क्रू फंसा हुआ था, जो किसी खिलौने का हिस्सा था. वह कान के पर्दे के बेहद पास पहुंच चुका था. डॉक्टरों के मुताबिक, अगर जरा सी भी देर होती तो सुनने की क्षमता पर असर पड़ सकता था.

जिसके बाद बच्चे के कान की तुरंत सावधानी के साथ छोटी सर्जरी की गई और स्क्रू को बाहर निकाला गया. राहत की बात यह रही कि ईयरड्रम सुरक्षित रहा. डॉक्टरों ने कहा कि बच्चों के मामले में लापरवाही कभी भी खतरनाक साबित हो सकती है.

आपको बता दें यह घटना वियतनाम में रहने वाले एक बच्चे के साथ हुई जिसके चलते इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया. लोग हैरान हैं कि खेल-खेल में बच्चा इतनी खतरनाक स्थिति में पहुंच गया. विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चे जिज्ञासा में अक्सर छोटी चीजें कान, नाक या मुंह में डाल लेते हैं. इसलिए अगर बच्चा अचानक दर्द की शिकायत करे तो उसे हल्के में न लें.

विज्ञापन

यह घटना हर मां-बाप के लिए एक साफ संदेश है बच्चों की छोटी परेशानी को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है. सतर्कता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ